Samay Raina: इंडियाज गोट लेटेंट के बाद रणवीर इलाहाबादिया अपने बेबाक बयान को लेकर विवादों में रहे हैं तो यह भी सच है कि डार्क कॉमेडी को लेकर अक्सर समय रैना भी मुश्किलों में घिरे रहते हैं। वहीं इस सब के बीच सोशल मीडिया पर पॉडकास्ट का एक वीडियो वायरल हुआ जहां समय कथित तौर पर एक न्यूज़ एंकर के बारे में बात करते हुए दिखे। हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद लोग यह मान बैठे हैं कि उन्होंने शुभांकर मिश्रा पर कटाक्ष किया है। वहीं दूसरी तरफ उनका एक कृप्टिक पोस्ट भी चर्चा में है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है।
Samay Raina ने क्या कहा जिसे लेकर शुरू हुआ बवाल
Context: pic.twitter.com/NCgm5H1SmB
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 15, 2026
दरअसल समय रैना ने अपने इंटरव्यू में कहा कि “एक टीवी न्यूज़ टाइप का बंदा था, इस कंट्रोवर्सी से पहले वह मुझे मैसेज करता रहता था बोलना था कि, भाई बिग फैन। मम्मी कैसी हैं? समय भाई चलो पॉडकास्ट करते हैं, लेकिन जैसे ही कंट्रोवर्सी हुई उसने मेरे ख़िलाफ़ वीडियो बनाया और बहुत बुरा भला कहा। जान से मार दो।” सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो वायरल हुआ तो लोग यह मान बैठे कि उन्होंने शुभांकर मिश्रा के बारे में बात किया है। वहीं इस दौरान चैट के स्क्रीनशॉट भी वायरल हो रहे हैं लेकिन उनके नाम का जिक्र भले ही समय ने ना किया हो लेकिन फैंस यह मान बैठे हैं।
क्या शुभांकर मिश्रा ने समय रैना को किया पलटवार
इस कंट्रोवर्सी में दिलचस्प मोड़ तब आया जब शुभांकर मिश्रा ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक कृप्टिक पोस्ट लिखा जहां उन्होंने कहा, “रावण में लाख बुराई थी पर कभी अपनी मां का नाम बेचकर और फेक स्क्रीनशॉट्स लगाकर पीआर टीम के ज़रिए “विक्टिम कार्ड” नहीं खेला। विलेन तो वो था, पर उसकी भी अपनी एक “स्पष्टता “थी।
वहीं इस सबके बीच अब समय रैना की तरफ से इस पर क्या रिएक्ट किया जाता है या फिर सफाई दी जाती है यह देखना दिलचस्प हो सकता है। समय स्टिल अलाइव शो से उन्होंने वापसी की है और इस दौरान रणवीर इलाहाबादिया को रोस्ट करने की वजह से भी फिलहाल चर्चा में है।
