---Advertisement---

‘मां का नाम बेचकर…’ क्या Samay Raina पर शुभांकर मिश्रा ने किया कटाक्ष, जानें रणवीर इलाहाबादिया विवाद के बाद यह नया क्लेश

Samay Raina: रणवीर इलाहाबादिया के बाद क्या शुभांकर मिश्रा को भी रोस्ट करने को लेकर कॉमेडियन की मुश्किलें बढ़ गई है। आइए जानते हैं पूरी खबर और क्यों सोशल मीडिया पर बात बनाई जाने लगी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 16, 2026 12:39 अपराह्न

Samay Raina
Follow Us
---Advertisement---

Samay Raina: इंडियाज गोट लेटेंट के बाद रणवीर इलाहाबादिया अपने बेबाक बयान को लेकर विवादों में रहे हैं तो यह भी सच है कि डार्क कॉमेडी को लेकर अक्सर समय रैना भी मुश्किलों में घिरे रहते हैं। वहीं इस सब के बीच सोशल मीडिया पर पॉडकास्ट का एक वीडियो वायरल हुआ जहां समय कथित तौर पर एक न्यूज़ एंकर के बारे में बात करते हुए दिखे। हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद लोग यह मान बैठे हैं कि उन्होंने शुभांकर मिश्रा पर कटाक्ष किया है। वहीं दूसरी तरफ उनका एक कृप्टिक पोस्ट भी चर्चा में है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है।

Samay Raina ने क्या कहा जिसे लेकर शुरू हुआ बवाल

दरअसल समय रैना ने अपने इंटरव्यू में कहा कि “एक टीवी न्यूज़ टाइप का बंदा था, इस कंट्रोवर्सी से पहले वह मुझे मैसेज करता रहता था बोलना था कि, भाई बिग फैन। मम्मी कैसी हैं? समय भाई चलो पॉडकास्ट करते हैं, लेकिन जैसे ही कंट्रोवर्सी हुई उसने मेरे ख़िलाफ़ वीडियो बनाया और बहुत बुरा भला कहा। जान से मार दो।” सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो वायरल हुआ तो लोग यह मान बैठे कि उन्होंने शुभांकर मिश्रा के बारे में बात किया है। वहीं इस दौरान चैट के स्क्रीनशॉट भी वायरल हो रहे हैं लेकिन उनके नाम का जिक्र भले ही समय ने ना किया हो लेकिन फैंस यह मान बैठे हैं।

क्या शुभांकर मिश्रा ने समय रैना को किया पलटवार

इस कंट्रोवर्सी में दिलचस्प मोड़ तब आया जब शुभांकर मिश्रा ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक कृप्टिक पोस्ट लिखा जहां उन्होंने कहा, “रावण में लाख बुराई थी पर कभी अपनी मां का नाम बेचकर और फेक स्क्रीनशॉट्स लगाकर पीआर टीम के ज़रिए “विक्टिम कार्ड” नहीं खेला। विलेन तो वो था, पर उसकी भी अपनी एक “स्पष्टता “थी।

 

वहीं इस सबके बीच अब समय रैना की तरफ से इस पर क्या रिएक्ट किया जाता है या फिर सफाई दी जाती है यह देखना दिलचस्प हो सकता है। समय स्टिल अलाइव शो से उन्होंने वापसी की है और इस दौरान रणवीर इलाहाबादिया को रोस्ट करने की वजह से भी फिलहाल चर्चा में है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mallika Sherawat

अक्टूबर 24, 2026

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026