Ranveer Allahbadia: समय रैना स्टिल अलाइव शो के बाद सबसे ज्यादा जिस नाम की चर्चा हो रही है वह है इंडियाज गोट लेटेंट के कंट्रोवर्शियल फेस रणवीर अल्लाहबादिया की जिसे लेकर कॉमेडियन ने अपने शो में भर भर कर बात करते हुए दिखे। इसे लेकर चटकारे लेते हुए भी नजर आए। वहीं इस सबके बीच अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां पैप्स के साथ बात करते हुए रणवीर अल्लाहबादिया ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद इसे समय पर कटाक्ष माना जा रहा है। उन्होंने आखिर ऐसा क्या कहा जिसकी वजह से एक बार फिर से बातें बनाई जाने लगी है।
Ranveer Allahbadia ने समय रैना को लेकर क्या कर दी टिप्पणी
दरअसल पैपराजी के साथ मस्ती करते हुए रणवीर अल्लाहबादिया का वीडियो वायरल हो रहा है जहां मीडिया पर्सन उनसे कहते हैं कि यह मेरा भाई है जो बहुत ही चिल है। इस पर रणवीर अल्लाहबादिया कहते हैं चिल नहीं फनी बोलो। इस दौरान वह कहते हैं कि बस खुश रहो आपका काम बहुत बढ़िया है हम दोनों का समय चल रहा है। ऐसे में पैप्स हामी भरते हुए कहते हैं, “हम दोनों का समय चल रहा है समय अलग समय चल रहा है, वहीं रणवीर अल्लाहबादिया बोले, ‘समय? कौन समय? टाइम…हमारा टाइम। हमारा टाइम अब है।”
क्यों रणवीर अल्लाहबादिया का किया था समय रैना ने जिक्र
रणवीर अल्लाहबादिया के इस कटाक्ष को लोग समय रैना पर तीखा प्रहार मानने लगे हैं। दरअसल समय स्टिल अलाइव शो में बियर बाइसेप्स का जिक्र किया और इस दौरान इशारों इशारों मे लेटेंट का सारा ठीकरा उन पर फोड़ दिया। उन्होंने कहा कि 80 बार पेरेंट्स को लेकर रणवीर अल्लाहबादिया
ने वह सवाल किया था जिसे उन्होंने एडिट किया। सिर्फ एक ही रखा था जिसकी वजह से बवाल हो गया। वहीं अब रणवीर अल्लाहबादिया के इस लेटेस्ट रिएक्शन को देखकर लोगों का कहना है कि उन्होंने इशारों इशारों में समय को रोस्ट किया है।
ऐसे में इंडियाज गोट लेटेंट एक बार फिर से भी विवादों में है लेकिन समय रैना इस पर किस तरह से प्रतिक्रिया देते हैं देखना दिलचस्प हो सकता है।
