---Advertisement---

International Yoga Day 2024: करीना कपूर खान के ये टॉप 5 आसन पेट को कम करने के लिए है बेस्ट, आप भी करें ट्राई

International Yoga Day 2024: करीना कपूर की फिटनेस को देखने के बाद लोग हैरान रह जाते हैं। बढ़ती उम्र के बावजूद वह लोगों को फिट बॉडी से हैरान करती हैं। उनके टॉप 5 आसन जिन्हें वह करती हैं फॉलो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 21, 2024 11:12 पूर्वाह्न

International Yoga Day 2024
Follow Us
---Advertisement---

International Yoga Day 2024: आज यानी 21 जून को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस भी योग आसन को खूब फॉलो करती है और इस लिस्ट में करीना कपूर का भी नाम शुमार है। जी हां, बेबो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है जहां वह योग को लेकर अपनी दीवानगी जाहिर करती हुई नजर आती है। ऐसे में आइए इंटरनेशनल योगा डे के मौके पर देखते हैं करीना कपूर के वो 5 योग जो आप अपने पेट को कम करने के लिए कर सकते हैं। जीरो फिगर को लेकर चर्चा में रहने वाली करीना कपूर के ये पांच योगासन को आप कर सकती हैं ट्राई।

चक्रासन

करीना कपूर के योग आसन की बात करें तो वह चक्रासन करती है और यह उनका फेवरेट आसन है जिसे व्हील पोज भी कहा जाता है। शरीर की फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ाने और पेट की चर्बी को कम करने के लिए योगासन काफी फायदेमंद है।

वृक्षासन यानी ट्री पोज

करीना कपूर खान इस आसन को भी काफी फॉलो करती हैं और यह उनकी बैली फेट के लिए मददगार है। आप इसे डेली रूटीन में शामिल कर सकती हैं।

सेतुबंध सर्वांगासन यानी ब्रिज पोज

करीना की फिट बॉडी और उनके बैली फैट की बात करें तो सेतुबंध सर्वांगासन यानी ब्रिज पोज को भी फॉलो करती हैं जो उनकी बॉडी को रिलैक्स करने के साथ-साथ उनकी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए मददगार है।

वशिष्ठासन

साइड प्लैंक पोज या वशिष्ठासन कलाई और हाथ को मजबूत करने के अलावा आपकी बॉडी को फिट रखने के लिए भी बेस्ट है। करीना कपूर इसे हर दिन अपनी रूटीन में शामिल करती हैं।

अर्ध चक्रासन

करीना कपूर न सिर्फ चक्रासन बल्कि अर्ध चक्रासन को भी करती है जो आपके पेट को कम करने के लिए काफी अहम है। आप इसे हर दिन अपने रूटीन में शामिल कर सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026