---Advertisement---

Kiara Advani क्या सच में 1 साल के अंदर दूसरी बार बनने जा रही मां? ‘टॉक्सिक’ एक्ट्रेस के फैंस का घूम रहा सिर

Kiara Advani: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के दोबारा मां-बाप बनने की खबर फिर से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है। जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। इससे फैंस पूरी तरह से कंफ्यूज हो गए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 14, 2026 5:22 अपराह्न

Kiara Advani
Follow Us
---Advertisement---

Kiara Advani :  बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के दोबारा से मां बनने की खबर फैल गई है। जिसके कारण फैंस को समझ नहीं आ रहा है कि, ये खबर सच है या फिर झूठ है। दरअसल, पिछले साल 15 जुलाई 2025 को उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था।  कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की बेटी का नाम सरायाह है। अभी वो लगभग एक साल की हैं। लेकिन इस बीच कियारा के दोबारा मां बनने की खबर सोशल मीडिया पर फैल गई है।  जिसके कारण फैंस दंग हैं।  दरअसल, कियारा की फिल्म 26 अगस्त को रिलीज हो रही है। ऐसे में अचानक से उनके मां बनने की खबर फैलना  इंस्टाग्राम पर तूफान मचाए हुए हैं।

Kiara Advani क्या सच में दोबारा बनने वाली हैं मां?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के filmygyanvideos हैंडल पर अपलोड किए पोस्ट में भी इसी कंफ्यूजन को दूर करने की कोशिश की गई है। जिसमें लिखा है, ‘सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा ज़ोरों पर है कि कियारा आडवाणी दूसरी बार माँ बनने वाली हैं।

देखें पोस्ट

Kiara Advani
Picture Credit: इंस्टाग्राम

ये अफ़वाहें ऑनलाइन कई वायरल पोस्ट और फ़ैन्स के बीच हो रही बातचीत के बाद शुरू हुईं। हालाँकि, कियारा आडवाणी या सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​में से किसी ने भी इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फ़िलहाल, ये ख़बरें बिना पुष्टि के हैं और फ़ैन्स कपल की ओर से किसी आधिकारिक बयान का इंतज़ार कर रहे हैं।’ अगर आपके पास भी कियारा आडवाणी के दोबारा मां बनने की खबर आयी है तो तब तक आगे शेयर ना करें जब तक कपल आधिकारिक रुप से कंफर्म नहीं कर देता है।

कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’

आपको बता दें, कियारा आडवाणी की साउथ फिल्म यस के साथ आ रही है। इसका नाम ‘टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ है। इस फिल्म को 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा फिलहाल एक्ट्रेस फिल्म के पहले गाने तबाही में किए गए अपने विवादित सीन के कारण ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। ऐसे में उनका दोबारा से बनने की खबर भी लोगों का खूब ध्यान खींच रही है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026