---Advertisement---

Ishaan Khattar: अनन्या के बाद इस विदेशी हसीना को दिल दे बैठे शाहिद के भाई, मिस्ट्री गर्ल कर सकती है बॉलीवुड में एंट्री

Ishaan Khattar: बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि अनन्या पांडे के साथ ब्रेकअप के बाद उनकी जिंदगी में एक बार फिर प्यार की एंट्री हो चुकी है और वह मलेशियाई मॉडल को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो पिछले कुछ दिन पहले वायरल हुआ था जिसके बाद अटकलों का बाजार गर्म था लेकिन अब मिस्ट्री गर्ल का खुलासा हो गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 4, 2023 3:45 अपराह्न

Ishaan Khattar
Follow Us
---Advertisement---

Ishaan Khattar: किसी समय में ईशान खट्टर और अनन्या पांडे बॉलीवुड के रूमर्ड कपल की लिस्ट में शुमार थे। कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे के साथ सीरियस रिलेशनशिप शेयर करते थे लेकिन अचानक उनकी प्यार को किसी की नजर लग गई और वह अलग हो गए। जहां एक तरफ अन्य पिछले कुछ समय से आदित्य रॉय कपूर को डेट करने की वजह से सुर्खियों में है। वहीं अब कहा जा रहा है कि ईशान खट्टर की जिंदगी में भी नई मिस्ट्री गर्ल ने एंट्री ले ली है। फैंस मिस्ट्री गर्ल के बारे में जानने के लिए बेचैन है। अगर आप भी उसे लिस्ट में शामिल है तो आईए जानते हैं आखिर किसे डेट कर रहे हैं शाहिद कपूर के भाई।

अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हैं कपल

मिली जानकारी के मुताबिक ईशान खट्टर फेमस मलेशियाई मॉडल और एक्ट्रेस चांदनी बेन्ज को डेट कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि ईशान चांदनी के साथ सीरियस रिलेशनशिप में है और वह अपने दोस्तों से उन्हें मिलवा चुके हैं। हाल ही में दोनों को मूवी डेट पर एक साथ स्पॉट किया गया था और उन्हें अक्सर एक दूसरे के साथ देखा जाता है। दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं और कहा जा रहा है कि वे कुछ ही समय में काफी क्लोज आ गए हैं।

तो चांदनी ही है बाइक पर बैठी हुई मिस्ट्री गर्ल

अभी कुछ समय पहले ही इशान खट्टर का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह अपनी बाइक पर थे। वहीं पीछे एक लड़की बैठी हुई थी जिसके बाद काफी कयास लगाए जा रहे थे कि आखिर वह मिस्ट्री गर्ल है कौन। क्योंकि मिस्ट्री गर्ल का चेहरा हेलमेट से ढका था जिसकी वजह से वह पहचान में नहीं आ रही थी। अब खुलासा हो गया कि वह कोई और नहीं बल्कि चांदनी ही थी। फिलहाल ईशान और चांदनी के रिलेशनशिप की कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं दी गई है लेकिन सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही है।

बॉलीवुड में काम की तलाश में है चांदनी

इतना ही नहीं रिपोर्ट्स की माने तो मलेशियाई मॉडल भारत की एक एजेंसी के साथ काम कर रही है। 21 साल की चांदनी फिलहाल भारत में ही रह रही है और बॉलीवुड फिल्म में काम की तलाश में हैm कहा जा रहा है कि वह बहुत जल्द बॉलीवुड फिल्में एंट्री ले सकती है। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो ईशान खट्टर सिध्दांत चतुर्वेदी और कैटरीना कैफ के साथ ‘भूत पुलिस’ में नजर आए थे। वहीं अब ईशान पिप्पा फिल्म में नजर आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026