---Advertisement---

लाइव आकर Ishaan Khatter ने पर्सनल चीज का किया खुलासा! वीडियो देख शाहिद के भाई को भुगतना पड़ रहा खामियाजा!

Ishaan Khatter: शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की बात करें तो वह अपनी फिल्म से फैंस के बीच जादू चला चुके हैं। डेब्यू के बाद वह भले ही कम फिल्मों में नजर आए हो लेकिन उनकी पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स हैं। इस सब के बीच ईशान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 9, 2023 2:45 अपराह्न | Updated: अगस्त 9, 2023 11:10 अपराह्न

Ishaan Khatter
Follow Us
---Advertisement---

Ishaan Khatter: शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की बात करें तो वह अपनी फिल्म से फैंस के बीच जादू चला चुके हैं। डेब्यू के बाद वह भले ही कम फिल्मों में नजर आए हो लेकिन उनकी पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स हैं। इस सब के बीच ईशान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है और कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। जी हां लाइव सेशन जाकर उनकी एक गलती उन पर भारी पड़ गई है जिसकी वजह से यूजर्स काफी नाराज नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान की गई उनकी गलती फिलहाल ट्रेंड में है और यह वीडियो वायरल हो रहा है।

आखिर वीडियो में क्या कर गए इशान खट्टर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ईशान खट्टर लाइव आकर अपने फैंस से रूबरू हो रहे हैं। तभी उनके कमरे में एक दोस्त आ जाता है जो उसे एक इनविटेशन कार्ड देता है। वीडियो में ईशान अपने दोस्त को बताते हैं कि किसी टीवीएस ब्रांड के लिए दुबई में प्रमोशन इवेंट है। ऐसे में वह दोस्त पूछता है क्या यह किसी बाइक का है तो ईशान कहते हैं नहीं। तो दोस्त ने कहा तो फिर क्या स्कूटर तो उन्होंने एक बार फिर मना किया। लेकिन ऐसे में उनकी नजर उनके मोबाइल पर गई जिसमें लाइव ऑन था। ऐसे में ईशान ओह शिट कहकर लाइव को ऑफ कर देते हैं लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

ट्रोलर्स ने लगाई ईशान की क्लास

ईशान खट्टर लाइव बंद करना तो भूल गए लेकिन ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल करने में पीछे नहीं रह रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कहा, “यह अच्छी एक्टिंग करने की कोशिश कर रहा है लेकिन वह सफल नहीं हुआ। एक और यूजर ने कहा, “ऑफ कैमरा भी ईशान उतना ही गंदा एक्टिंग करता है” और एक यूजर ने कहा, “प्रमोशनल स्टंट और कुछ नहीं यहां भी खराब एक्टिंग करी भाई ने।” एक और यूजर ने कहा, “खराब एक्टिंग के लिए पैसे काटो।”

इस फिल्म में नजर आएंगे ईशान खट्टर

वर्क फ्रंट की बात करें तो ईशान खट्टर बहुत जल्द कृष्ण मेनन की फिल्म ‘पिप्पा’ में नजर आने वाले हैं जिसमें मृणाल ठाकुर प्रियांशु पेनयुली और सोनी राजदान भी नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी बीके डियर बलराम सिंह मेहता द्वारा लिखी गई किताब पर आधारित है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kriti Sanon

अगस्त 24, 2026

Health Tips

अगस्त 24, 2026

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026

H1N1

अगस्त 23, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 23, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026