---Advertisement---

Ismail Darbar का नामोंनिशान हो जाता सालों पहले खत्म, हिंदू से मुस्लिम बनी पत्नी को मिली नफरत पर ये क्या बोल गए संगीतकार

Ismail Darbar: इस्माइल दरबार ने सालों बाद अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर खुलासा किया और बताया कि कैसे उनकी पत्नी को धर्म परिवर्तन की वजह से ट्रोल किया जा रहा था लेकिन आज वह जो है अपनी पत्नी की वजह से हैं। जाने ट्रोलिंग पर उन्होंने क्या कहा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 27, 2026 11:02 पूर्वाह्न

Ismail Darbar
Follow Us
---Advertisement---

Ismail Darbar: म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गजों की बात करें तो निश्चित तौर पर इस्माइल दरबार का नाम लिस्ट में शुमार है जिनकी संगीत ने न जाने कितने लोगों को छुआ है। हम दिल दे चुके सनम के वो नगमे जिन्हें फैंस कभी नहीं भूल पाएंगे लेकिन पर्सनल लाइफ में इस्माइल दरबार को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उनकी दूसरी शादी आयशा के साथ हुई थी जो हिंदू थी। हिंदू से मुस्लिम बनी आयशा के साथ शादी को लेकर इस्माइल दरबार को काफी कुछ सहना पड़ा था। इस सब के बीच सालों बाद इस पर मुखर हुए और बताया कि अपनी पत्नी की वजह से वह आज यहां है नहीं तो उनका नाम खत्म हो जाता।

क्यों पत्नी की तारीफ में इस्माइल दरबार हुए भावुक

इस्माइल दरबार ने अपने YouTube चैनल पर सुभोजित घोष को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “असल में, संजय लीला भंसाली मेरे परिवार के इतने करीब थे कि उन्होंने मुझसे कहा कि मैं सिर्फ़ अपनी पत्नी की वजह से बचा हूं, और अगर वह नहीं होतीं, तो मैं खत्म हो जाता। मैं आयशा को इसके लिए सलामी करता हूं कि उसने मेरे साथ सब कुछ झेला। मेरी जिंदगी के 20 साल काफी मुश्किल भरे रहे हैं।”

इस्लाम होने के बाद भी हिंदू धर्म को मानता है Ismail Darbar का बेटा

इस्माइल दरबार ने पत्नी आयशा को लेकर ट्रोलिंग पर भी बात करते हुए दिखे और उन्होंने कहा कि “मेरी शादी के 1 साल बाद मेरा बेटा पैदा हुआ और संजय लीला भंसाली ने उनका नाम इमान रखा है जिसे हिंदू नाम मान है अभी भी वह अपने नाना नानी के घर जाता है तो उसे वहां मान कहा जाता है। वह पूजा में भी खड़ा होता है तिलक भी लगाता है। मैंने उसे यही सिखाया है कि वह जिस धर्म में पैदा हुआ है उसका सम्मान करें लेकिन बाकी धर्म को भी बराबरी से देखें।”

Ismail Darbar ने दूसरी शादी के पीछे की बताई वजह

दरअसल इस्माइल दरबार की पहली शादी फरजाना से हुई थी जिसे उनके दो बेटे जैद दरबार और आवेज दरबार है। वहीं फरजाना के साथ शादी टूटने को लेकर बात करते हुए इस्माइल दरबार ने कहा, “हमारी बीच अनबन बहुत ज्यादा थी। मैं घर से चला गया था और 2 महीने कहीं और रहा था। इस दौरान मैंने उससे कोई भी बात नहीं की और मैं सूरत में आयशा से शादी कर ली।” दरअसल फरजाना के साथ शादीशुदा होने के बावजूद आयशा का धर्म परिवर्तन करवाने के बाद इस्माइल ने शादी रचाई थी जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा था।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyanka Chopra

फ़रवरी 27, 2026

Tailor Swift Travis Kelce

फ़रवरी 27, 2026

Assi Box Office Collection Day 7

फ़रवरी 27, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 27, 2026

The Kerala Story 2

फ़रवरी 26, 2026