---Advertisement---

Jaane Jaan Review: जन्मदिन पर करीना कपूर की OTT की दुनिया में एंट्री, क्या मर्डर मिस्ट्री से जीत पाएंगी फैंस का दिल

Jaane Jaan Review: सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी 'जाने जा' फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। करीना कपूर इस फिल्म में विजय वर्मा के साथ नजर आ रही है और कहानी काफी अलग और मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। अगर आप भी मर्डर मिस्ट्री को एंजॉय करना चाहते हैं तो आप इस फिल्म को ओटीटी पर देख सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 21, 2023 1:34 अपराह्न

Jaane Jaan Review
Follow Us
---Advertisement---

Jaane Jaan Review: करीना कपूर के फैंस के लिए आज का दिन काफी खास है। जहां एक तरफ बॉलीवुड की बेबो अपना जन्मदिन मना रही हैं वही वह ओटीटी पर भी डेब्यू कर चुकी हैं। लंबे इंतजार के बाद उनकी फिल्म ‘जाने जा‘ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में करीना कपूर विजय वर्मा के साथ नजर आ रही हैं।।ऐसे में फिल्म को लेकर लोगों के बीच जो क्रेज बरकरार था क्या वह दर्शकों की उम्मीद पर खड़ी उतरी है। यह फिल्म जापानी लेखक की किगो हिगशिनो के नॉवल डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स पर आधारित है।

यह है करीना की फिल्म की कहानी

इस फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक मर्डर मिस्ट्री है जिसमें करीना कपूर यानी माया के पति की हत्या कर दी जाती है। इस हत्या के पीछे आखिर कौन जिम्मेदार है इसी कड़ी को ढूंढती है फिल्म की कहानी। जहां माया को हत्या के मामले में संदिग्ध अपराधी माना जाता है वहीं इस केस की पूरी जिम्मेदारी विजय वर्मा यानी करण को मिलती है। इस सबके बीच माया का पड़ोसी नरेन भी इस मर्डर मिस्ट्री में खुद को देखता है और वह करण का दोस्त है। अब ऐसे में कौन है माया के पति का कातिल यही है फिल्म की कहानी।

करीना की एक्टिंग पर लोगों की प्रतिक्रिया

फिल्म रिलीज से पहले जहां करीना कपूर को लेकर लोगों के बीच अलग लेवल की एक्साइटमेंट देखी जा रही थी। वहीं अब जब फिल्म रिलीज हो चुकी है तो कहने में दो राय नहीं है कि फैंस इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि एक्ट्रेस अपनी अदाकारी एक बार फिर दिखाने में कामयाब हुई है वाद कुछ लोगों को फिल्म में करीना कपूर की एक्टिंग पसंद नहीं आ रही है। लोगों का कहना है कि जिस तरह करीना को लेकर फिल्म की खूब प्रमोशंस किए जा रहे थे ऐसे में करीना इस बार फिर लोगों को इंप्रेस करने में नाकामयाब रही। वहीं विजय वर्मा की बात करें तो वह हमेशा से किसी भी किरदार को निभाने में टॉप रहे हैं। अगर आप इसे एंजॉय करना चाहते हैं तो आप नेटफ्लिक्स पर इसे देख सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026