---Advertisement---

Jacqueline Fernandez के बर्थडे पर कैसे प्यार का इजहार करेंगे सुकेश! बीते साल लेटर लिख कर किए थे ये वादा

Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस आज अपना जन्मदिन मना रही है। एक्ट्रेस फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रही है। 200 करोड़ मनी लांड्रिंग केस में फंसे सुकेश चंद्रशेखर संग उनके रिश्ते आए दिन लाइमलाइट में होते हैं। वहीं जन्मदिन के खास मौके पर एक्ट्रेस सुर्खियों में आ ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 11, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Jacqueline Fernandez
Follow Us
---Advertisement---

Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस आज अपना जन्मदिन मना रही है। एक्ट्रेस फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रही है। 200 करोड़ मनी लांड्रिंग केस में फंसे सुकेश चंद्रशेखर संग उनके रिश्ते आए दिन लाइमलाइट में होते हैं। वहीं जन्मदिन के खास मौके पर एक्ट्रेस सुर्खियों में आ गई है और लोगों को इंतजार है कि आखिर इस बार सुकेश किस तरह अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर रिएक्ट करते हैं। हर खास मौके पर सुकेश अपनी फिलिंग्स जैकलिन को लेटर के जरिए बताते रहे हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस बार क्या मिलता है एक्ट्रेस को खास सरप्राइज। बीते साल बर्थडे के मौके पर सुकेश ने लव लेटर लिखकर एक्ट्रेस के लिए अपने प्यार का इजहार किया था।

लव लेटर में सुकेश ने कही थी ये बात

सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से जैकलीन फर्नांडिस के जन्मदिन से पहले एक लेटर लिखा था जिसमें उन्होंने खास सरप्राइस देने की बात कही थी। उन्होंने इस लेटर में लिखा, “माय लव माय बेबी जैकलिन मैंने हालिया शो में आपकी परफॉर्मेंस देखी जो वाकई कमाल की थी। इसे देखकर मुझे आप पर और भी ज्यादा प्यार आया। मेरी जिंदगी में आप हो इसके लिए मैं खुद को भाग्यशाली महसूस करता हूं। आपके जन्मदिन को खास बनाने के लिए मैंने एक सुपर प्लान तैयार किया है। मैं पागलों की तरह आपको बेपनाह प्यार करता हूं और मैं यह भी जानता हूं कि आप भी मुझे चाहती हैं। सच के लिए काउंटडाउन की शुरुआत हो गई है चिंता मत करो।”

सुकेश की वजह से जैकलिन भी है आरोपों के घेरे में

यह पहली बार नहीं है जब सुकेश चंद्रशेखर ने यह लेटर लिखा था। अभी कुछ दिनों पहले होली के अवसर पर सुकेश ने जैकलिन को होली विश किया था। वहीं खास मौके पर वह कभी भी लेटर लिखना नहीं भूलते हैं। ऐसे में इस बार सुकेश किस तरह अपने प्यार को दिखाते हैं इसे लेकर फैंस भी इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि जैकलिन और सुकेश की कई प्राइवेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी जिसके बाद दोनों के अफेयर्स की खबरें सामने आने लगी। इस मामले में जैकलीन भी आरोपों के घेरे में है। कहा जाता है कि एक्ट्रेस के लिए सुकेश कई महंगे तोहफे और लग्जरी चीज खरीद चुके हैं।

खुलेआम प्यार का इजहार कर चुके हैं सुकेश

बता दे कि सुकेश वैलेंटाइन डे से लेकर होली तक खास दिन पर अपने प्यार का इजहार करने में पीछे नहीं रहे हैं। वह जैकलीन को अपनी जिंदगी बताते हैं और उन्हें अपनी जिंदगी में काफी खुशनसीब मानते हैं। फिलहाल महाठग तिहाड़ जेल में बंद है लेकिन वह लेटर लिखकर अपने प्यार को खुलेआम दिखाते हैं। खैर सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों से यह तो साफ है कि सुकेश और जैकलिन के बीच एक क्लोज रिलेशन था। हालांकि इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलिन के पास कई प्रोजेक्ट है जिससे वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर तबाही मचाने के लिए आ रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026