40 साल की Jacqueline Fernandez इस तरह करती हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग, जानिए कैसे हफ्ते में पा लेती हैं टोंड फिगर

Jacqueline Fernandez: क्या है 40 साल की एक्ट्रेस का वायरल इंटरमिटेंट फास्टिंग फास्टिंग जिससे वह खुद को मेंटेन करती है और हफ्ते में इसका असर भी देखने को मिलता है। इस बारे में आइए जानते हैं क्या कहा है उन्होंने जो आपकी हैरानी बढ़ा देने के लिए काफी है।

Jacqueline Fernandez

Photo Credit- Google Jacqueline Fernandez

Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड में फिटनेस से कहर बरपाने में कभी भी एक हसीना पीछे नहीं रहती है। आखिरी बार वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाली जैकलीन फर्नांडिस 11 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रही है। 40 साल की इस हसीना को देखने के बाद निश्चित तौर पर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना नामुमकिन है लेकिन क्या आपको पता है कि वह किस तरह से खुद को फिट रखती है। जैकलीन फर्नांडिस इस बारे में बात करते हुए इंटरमिटेंट फास्टिंग का खुलासा करती है और बताती हैं कि किस टिप्स से वह हफ्ते में की खुद को शेप में ले आती है।

इंटरमिटेंट फास्टिंग Jacqueline Fernandez की फिटनेस में सबसे ज्यादा असरदार

Mashable India के साथ बातचीत के दौरान जैकलीन फर्नांडिस ने बताया कि इंटरमिटेंट फास्टिंग उनकी फिटनेस में सबसे ज्यादा असरदार रहता है। वह अपनी आखिरी मील यानी डिनर को लेकर सजग होती हैं। इस दौरान वह बताती है कि वह जहां तक कोशिश करती है कि 5 बजे तक डिनर में जो भी खाना है वह खा ले। इतना ही नहीं एक्ट्रेस का कहना है कि कभी-कभी वह 4 बजे भी आखरी मिल ले लेती है। इसके बाद जैकलीन फर्नांडिस रात भर कुछ भी नहीं खाती है।

कैसे इंटरमिटेंट फास्टिंग से हफ्ते में होता असर

इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वह अगली सुबह उठती है तो 10 से 11 ब्रेकफास्ट खाती है। जाहिर तौर पर लगभग 18 घंटे तक जैकलीन फर्नांडिस कुछ भी नहीं खाती हैं। वहीं इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि हफ्ते में इसका असर देखने को मिलता है और वह शेप में आ जाती है।

इंटरमिटेंट फ़ास्टिंग से क्या होता है फ़ायदा

जाहिर तौर पर इस इंटरमिटेंट फास्टिंग से जैकलीन फर्नांडिस का डाइजेशन बेहतर होता है। एनर्जी लेवल्स बेहतर होते हैं और वेट कंट्रोल रखना काफी आसान हो जाता है। जाहिर तौर पर जब आप लंबे समय तक फास्टिंग में रहते हैं तो शरीर में इंसुलिन का लेवल कम हो जाता है और जो पहले से फैट स्टोर होता है वह बर्न होने लगता है।

क्या है जैकलीन फर्नांडिस के लिए फिटनेस सीक्रेट्स

इसके अलावा भी जैकलीन फर्नांडिस अपने वर्कआउट रूटीन में योग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, मार्शल आर्ट और डांस को शामिल करती है जो उनकी फ्लैक्सिबिलिटी और बॉडी को मेंटेन करने में फायदेमंद है। इसके अलावा डाइट में प्रोटीन, फल, सब्जियां कार्ब और हेल्दी फैट्स को शामिल करती हैं। वहीं दिन भर पानी पीना उनकी रूटिंग का अहम हिस्सा है जो फैट लॉस से लेकर ग्लोइंग स्किन में मददगार है।

Exit mobile version