---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2 में लड़कियों के साथ फ्लर्ट करके छा गए जद हदीद , मनीषा रानी भी हुई दीवानी

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को देखने में लोगों को बहुत मजा आ रहा है।आज इस शो को एक हफ्ता हो गया है। इस बीच कई विवाद देखने को मिले।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 24, 2023 11:30 पूर्वाह्न | Updated: जून 24, 2023 3:37 अपराह्न

Bigg boss OTT 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2:  देश का नंबर वन रियलिटी बनने जा रहे शो बिग बॉस ओटीटी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस सीजन 2 की शुरूआत हुई हैं जिसमें काफी सारे जानें हुए चेहरों के बीच कुछ अनजान चेहरे भी देखने को मिले हैं। इस बार शो में कुल 12 कंटेस्टेंट आए हैं। जो किसी न किसी तरह से ऑडियंस को अपने साथ कनेक्ट करने की कोशिश में लगे हुए हैं। ऑडिंयस भी काफी एक्टिव होकर इसे देखना पसंद करती है। जिसके चलते शुरूआते के ही दिनों में वह अपने कोई न काई कंटेस्टेंट को फेवरेट बना लेते हैं। इस दूसरे सीजन के 7 सातवें दिन यानि 23 जून को घर के अंदर काफी कुछ नया देखने को मिला है। जहां एक तरफ रोमांस होते हुए देखा गया , तो वहीं दूसरी तरफ दो कंटेस्टेंट के बीच जोरों की लड़ाई होते हुए भी देखी गई है।

यह भी पढ़ें : Bigg Boss OTT 2: पूजा भट्ट के तानाशाही रवैये से बौखलाए फैंस, गर्माया पलक संग बहस का मुद्दा

आकांशा पर चलाया हदीद ने अपना जादू

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में आए एक मॉडल जद हदीद अपने लुक्स और बॉडी के चलते हाउस के अंदर उपस्थित सभी लड़कियों को पागल किए हुए हैं। इसी बीच कल के एपिसोड में हदीद जब घर का काम कर रहे थे तो वह शर्ट लेस घूमते दिखाई दिए थे।  साथ ही उन्होंने काम के दौरान आकांशा से बात करते हुए कुछ कंफेश किया है। कंफेशन के दौरान उन्होंने आकांशा से कहा कि, अगर तुम इस बिग बॉस के घर में नहीं होती , तो मेरा क्या होता। इस लड़ाई वाले माहौल के बीच में मुझे शांति बस तुम्हारे साथ ही मिलती है। देखा जाए तो हदीद भी लड़कियों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए कोई भी मौका हाथ से नहीं छोड़ रहे हैं।

रानी अपने पीछे जद को करना चाहती है लट्टू

जहां एक तरफ जद आकांशा के साथ अपने दिल का हाल बयान कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ मनीषा रानी जद के पीछे पड़ी हुई हैं। शुरूआत से ही उन्हें जद को छेड़ने में बहुत मजा आता है। कल जद ने रानी के लुक्स की तारीफ करते हुए कहा कि तुम्हारे फैंस तुम्हारे पीछे पागल हो रहे होंगे । तो इस पर मनीषा ने वापस जबाव दिया कि, मुझे तो आपको अपना दीवाना बनाना है। इस सबके अलावा कल के एपिसोड में अभिषेक मल्हान और बेबीका ध्रुवे के बीच में एक जबरदस्त लड़ाई देखने को भी मिली थी।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026