---Advertisement---

Jallianwala Bagh Massacre: निर्मम हत्याकांड का दर्द दिखाती है ये 5 फिल्में, आमिर से लेकर विक्की कौशल के काम ने छुआ है दिल

Jallianwala Bagh Massacre: बॉलीवुड की कई फिल्में हैं जो जलियांवाला बाग के दर्द की उस सच्चाई से रूबरू कराया था जो इस जमाने की पीढ़ी ने खेली थी। ये फिल्म हर देशभक्त युवा को जरूर देखनी चाहिए। ऐसे में इस खास दिन पर हमें भारत की आजादी से जुड़ी फिल्मों को देखना चाहिए जो हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों को करीब से जानने में मदद करता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 13, 2023 8:45 पूर्वाह्न

Jallianwala Bagh Massacre
Follow Us
---Advertisement---

Jallianwala Bagh Massacre: जलियांवाला बाग हत्याकांड को आज यानी 13 अप्रैल को 104 साल पूरे हो चुके हैं। बॉलीवुड में हर तरह के जोनर की फिल्में बनती है। इनमे एक बड़ा हिस्सा ऐसा है जो ऐतिहासिक और भारत की आजादी से जुड़ी फिल्मों का भी है जो हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों को करीब से जानने में मदद करता है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी फिल्मों की लिस्ट लाए है जो देश की आजादी में ऐतिहासिक योगदान देने वाली घटना पर आधारित है और ये घटना है जलियांवाला बाग की, जिनसे देश के बच्चे बच्चे में आजादी की लड़ाई का अलख जगा दिया। आइए नजर डालते है इस लिस्ट पर।

‘रंग दे बसंती’ में है जज्बात

साल 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म में आमिर खान, कुणाल कपूर, सिद्धार्थ, आर माधवन, सोहा अली खान ने लीड रोल निभाया था। फिल्म की कहानी पुलिसिया अत्याचार पर आधारित थी और इसमें जलियांवाला बाग की घटना को भी बड़े शानदार तरीके से पेश किया गया था।

‘जलियांवाला बाग’ है काफी खास

शबाना आजमी और विनोद खन्ना ने इस फिल्म में लीड किरदार निभाया था और इसे साल 1977 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को इस जमाने के मशहूर निर्देशक बलराज ताह ने डायरेक्ट किया था और गुलजार साहब ने फिल्म के डायलॉग और स्क्रीन प्ले को बड़े ही मार्मिक अंदाज में लिखा था।

ये भी पढ़ें: ब्लैक ड्रेस में Shehnaaz Gill की खूबसूरती को देखते ही रह गए फैंस, डेब्यू से पहले दिखाया स्टाइलिश अंदाज

‘फिल्लौरी’ में है दर्द

अनुष्का शर्मा और दिलजीत दोसांझ ने इस फिल्म में लीड किरदार निभाए थे। ये फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने जलियांवाला बाग में हुए नरसंहार के दर्द को बखूबी दर्शकों तक पहुंचाया था।

‘द लेजेंड ऑफ भगत सिंह’ है काफी फेमस

बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन ने इस फिल्म में लीड किरदार निभाया था। राजकुमार संतोषी ने इस फिल्म का निर्देशन किया था और बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में भगत सिंह , सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को दर्शकों के सामने पेश किया गया था

‘सरदार उधम सिंह’ का दर्द बखूबी बयां

इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने सरदार उधम सिंह का किरदार निभाया था। जलियांवाला बाग के दर्द और बदले की इस कहानी ने दर्शकों को इमोशनल कर दिया था।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026