---Advertisement---

Jamna Paar Song: Tony Kakkar के साथ आग लगाने आ रही हैं Manisha Rani, अफ़ेयर की खबरों के बीच फ़र्स्ट लुक जारी 

Jamna Paar Song: काफ़ी समय से Tony Kakkar और Manisha Rani के एक साथ म्यूज़िक वीडियो करने को लेकर कई बातें सामने आ रही थीं। वहीं अब इस गाने का फ़र्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ हो चुका है जिसमें मनीषा का ग्लैमरस अंदाज़ देखने को मिल रहा है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 3, 2023 3:48 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Jamna Paar Song: बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट मनीषा रानी इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। कुछ समय पहले इंटरनेट पर सोशल मीडिया सेन्सेशन मनीषा और बॉलीवुड सिंगर टोनी कक्कड़ की तस्वीरें वायरल हुई थी जिसके बाद इन दोनों के डेटिंग की खबरें मीडिया में फैलने लगी थी। वहीं अब दोनों के नए गाने ‘जमना पार’ का फ़र्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ हुआ है। 

Tony Kakkar और Manisha Rani के नए गाने Jamna Paar का पोस्टर हुआ रिलीज़ 

शनिवार को Tony Kakkar ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने और Manisha Rani के नए गाने Jamna Paar का फ़र्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ किया है। इस पोस्टर में मनीषा एक प्रिंटेड स्लिट कट साड़ी पहने ग्लैमरस अंदाज़ में नज़र आ रही हैं। पोस्टर में वह कुर्सी पर बैठे टोनी की गोद में बैठी हैं। वहीं टोनी के लुक की बात करें तो सिंगर प्रिंटेड जैकेट पहने दिख रहे हैं। 

इस गाने के पोस्टर को टोनी के साथ-साथ नेहा कक्कड़ ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने पोस्टर जारी करते हुए लिखा “Jamna Paar 6 सितंबर को आएगा”। आपको बता दें कि इस गाने को Tony Kakkar के साथ-साथ उनकी बहन और बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी गाया है। 

गाने को लेकर उत्साहित हुए फैंस 

6 सितंबर को रिलीज़ होने वाले गाने Jamna Paar को लेकर फैंस काफी उत्साहित हो रहे हैं। वहीं नेहा कक्कड़ के पोस्ट पर Manisha Rani ने कमेंट करते हुए लिखा “म्यूजिक वीडियो में आपकी आवाज़ ने चार चांद लगा दिया है”। Tony Kakkar ने लिखा “जिस तरह से आपने इसे गाया है”। वहीं एक यूज़र ने कमेंट किया “टोनिशा की जोड़ी निश्चित रूप से धमाल मचाएगी”। दूसरे यूज़र ने लिखा “ऑल द बेस्ट टोनिश। मनीषा को देखने के लिए अब और इंतज़ार नहीं कर सकती”। एक और यूज़र ने लिखा “गाना देखने के लिए एक्साइटेड हूं”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026