---Advertisement---

क्या है Manisha Rani और टोनी कक्कड़ के रिश्ते का राज़? Elvish Yadav के व्लॉग में मिला जवाब

Manisha Rani इन दिनों टोनी कक्कड़ के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफ़ी सुर्ख़ियों में हैं। हाल ही में दोनों की एक साथ कुछ तस्वीरें वायरल हुईं थीं जिसके बाद से दोनों के एक दूसरे को डेट करने की खबरें आईं थीं। वहीं अब मनीषा ने Elvish Yadav के नए व्लॉग में अपनी लव लाइफ़ को लेकर खुलासा किया है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 26, 2023 5:23 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Manisha Rani: बिग बॉस ओटीटी का सीज़न 2 बेशक ख़त्म हो गया हो मगर इसके कंटेस्टेन्ट्स अब भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हाल ही में शो की कंटेस्टेंट मनीषा रानी को बॉलीवुड सिंगर टोनी कक्कड़ के साथ देखा गया था। इसके बाद से ही ऐसी खबरें आ रहीं थी कि सोशल मीडिया स्टार मनीषा और टोनी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं अब मनीषा रानी ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) के व्लॉग में खुद अपनी लव लाइफ़ के बारे में बताया है। 

Elvish Yadav के व्लॉग में Manisha Rani ने किया खुलासा 

Elvish Yadav, जिन्होंने बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीज़न जीतकर इतिहास रच दिया है, यूट्यूब पर अपने व्लॉग्स को लेकर काफ़ी चर्चा में रहते हैं। यूट्यूबर हर दिन व्लॉग बनाते हैं और उसे अपने फैंस के बीच साझा करते हैं। इस बार भी उन्होंने अपना नया व्लॉग फैंस के साथ शेयर किया जिसमें बिग बॉस ओटीटी की कन्टेस्टेंट Manisha Rani  नज़र आईं। दरअसल एल्विश अपने व्लॉग में बिग बॉस के दूसरे कन्टेस्टेंस को वीडियो कॉल करते दिख रहे हैं। इनमें सबसे पहले उन्होंने फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान को फ़ोन किया जिसने उनका फ़ोन नहीं उठाया। 

इसके बाद एल्विश ने मनीषा का वीडियो कॉल किया। मनीषा के फ़ोन उठाते ही एल्विश ने उनसे कहा कि “याद है मैंने, तूने और अभिषेक ने मिलकर एक वेब सीरीज़ प्लान की थी?” इस पर मनीष ने कहा कि हां उन्हें याद है। तो एल्विश ने उनसे कहा कि फिर बता वेब सीरीज़ की प्लान कब करें? फिर मनीषा ने कहा कि सितंबर में प्लान करते हैं क्योंकि कल मेरी टोनी कक्कड़ के साथ शूट है।” इस पर एल्विश ने उनसे कहा कि “मुझे लग रहा है कि तेरा कुछ चल रहा है टोनी कक्कड़ के साथ?” एल्विश की यह बात सुनकर मनीषा ने कहा कि नहीं बाबू  आपको छोड़कर हम किसी और की तरफ़ देख ही नहीं सकते।” इस पर एल्विश ने कहा “एक्सपोज़ करूंगा तुम सबक़ो आज मैं।”

सोशल मीडिया पर छाया ‘एल्विशा

आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी के सीज़न 2 में Elvish Yadav  और Manisha Rani की जोड़ी फैंस को काफ़ी पसंद थी। सोशल मीडिया पर दोनों के नाम का हैशटैग #Elvisha काफी ट्रेंड में रहता था। वहीं इसके अलावा हाल ही में ऐसी खबरें आईं थीं कि Manisha Rani के कारण Elvish Yadav का ब्रेकअप हो गया है। मगर इन सभी खबरों को एल्विश ने ग़लत बताते हुए कहा था कि वह और मनीषा केवल अच्छे दोस्त हैं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026