---Advertisement---

Jana Nayagan Box Office Collection Day 3: थलापति विजय की आखिरी फिल्म A सर्टिफिकेट और लीक के बाद भी उड़ा रही गर्दा, जानें कमाई का हाल

Jana Nayagan Box Office Collection Day 3: शनिवार को थलापति विजय का कमाल दिखा है और कलेक्शन देखने के बाद जाहिर तौर पर आप भी दंग रह जाएंगे। जानिए कैसे कमाई में साउथ सुपरस्टार ने अपना दबदबा दिखाया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 26, 2026 1:24 अपराह्न

Jana Nayagan Box Office Collection Day 3
Follow Us
---Advertisement---

Jana Nayagan Box Office Collection Day 3: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय की आखिरी फिल्म ने गर्दा उड़ा दिया है जहां इसकी हर दिन कमाई देखने के बाद लोग हैरान हैं। फिल्म रिलीज को भले ही सिर्फ 3 दिन हुए हैं लेकिन तीनों दिन की कमाई से जिस अंदाज में एक्टर ने बवाल मचाया है। यह इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है कि साउथ में उनका एक अलग जलवा है। जन नायकन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 जानने के बाद शायद आपको भी हैरानी हो सकती है। आइए जानते हैं शनिवार को फिल्म ने अपने कलेक्शन से कैसे लोगों को हैरान किया है।

Jana Nayagan Box Office Collection Day 3 से कैसे थलापति विजय ने स्टारडम का दिया सबूत

जन नायकन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 पर इसने 28 करोड़ रुपए की कमाई की है। शुक्रवार को कमाई में गिरावट दर्ज हुई थी और यह 21 करोड़ पर चली आई थी लेकिन एक बार फिर बढ़ोतरी देखने के बाद इतना तो तय है कि आगे थलापति विजय और कमाल दिखाने वाले हैं। सिर्फ तीन दिनों में इसकी कमाई 92 करोड़ से ज्यादा की हो चुकी है। भारत में यह 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

भारत ही नहीं ग्लोबल लेवल पर भी थलापति विजय का दिखा जलवा

इसके साथ ही अगर भारत में कलेक्शन की बात करें तो हिंदी में इसने 2.70 करोड़ रुपए की कमाई की है तो तमिल में 24.40 करोड़ रुपए और तेलुगु में 1.40 करोड़ रुपए की कमाई हुई है। इसके साथ अगर रिपोर्ट्स की बात करें तो ग्लोबल लेवल पर इसने 7.6 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई कर ली है। ग्रॉस कलेक्शन 206 करोड़ से ज्यादा का बताया जा रहा है। अभी तो सिर्फ शुरुआत है आगे थलापति किस कलर धमाका करते हैं यह देखना खास है लेकिन जन नायकन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 के बाद इतना तो तय है कि अभी फैंस की बेचैनी नहीं थमने वाली है।

 

जहां तक बात करें जन नायकन की तो लंबे समय के इंतजार के बाद फैंस को यह देखने का मौका मिला है जहां रिलीज से पहले इसे सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेट नहीं दिया जा रहा था। वहीं बाद में इसे A सर्टिफिकेट मिला। फिल्म लीक होने की भी खबर सामने आई बावजूद यह कमाई देखने लायक है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hanuman Ansh

सितम्बर 11, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 11, 2026

Haiwaan Movie Review

सितम्बर 11, 2026

Samantha Ruth Prabhu

सितम्बर 11, 2026

Parineeti Chopra

सितम्बर 11, 2026

Shriya Saran

सितम्बर 11, 2026