---Advertisement---

Jana Nayagan Movie Review : क्या सच में CM थलापति विजय की आखिरी फिल्म है ‘टॉर्चर’? टिकट खरीदने से पहले जानें ऑरिजन रिव्यू

Jana Nayagan Movie Review : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय की करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' रिलीज हो गई है। इसके फर्स्ट रिव्यू एक्स पर आ गए हैं। टिकट खरीदने से पहले जानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 23, 2026 11:14 पूर्वाह्न

Jana Nayagan Movie Review
Follow Us
---Advertisement---

Jana Nayagan Movie Review : लंबे विवाद के बाद आखिरकार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय की करियर की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज हो गई है। 23 जुलाई को जैसे ही ये सिनेमघरों में पहुंची फैंस का सैलाब उमड़ पड़ा है। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फर्स्ट रिव्यू आने लगे। अगर आप भी इस फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं तो रिव्यू जानें। क्योंकि एक यूजर ने इस फिल्म को पूरी तरह से टॉर्चर  बताया है।

Jana Nayagan Movie Review : ‘विजय की परफ़ॉर्मेंस तो बहुत ही बेकार लगी’

Abin Babu नाम के यूजर ने एक्स पर ‘जन नायकन’ मूवी का रिव्यू देते हुए लिखा, ‘पूरे 3 घंटे तक टॉर्चर जैसा अनुभव। विंदोद को यह नहीं पता कि विजय की विदाई वाली फ़िल्म में उन्हें कैसे पेश किया जाए। फ़िल्म में एकमात्र अच्छी बात अनिरुद्ध का काम था; विजय की परफ़ॉर्मेंस तो बहुत ही बेकार लगी!! पूरी तरह से समय की बर्बादी और अब एहसास हो रहा है कि विजय की फ़िल्म का पहला शो (FDFS) देखने की ज़रूरत नहीं है।’

 

‘थलापति विजय अपने ज़बरदस्त एक्शन सीन, इमोशनल दृश्यों और शानदार स्क्रीन प्रेज़ेंस के साथ हर जगह छाए रहे’

वहीं, Troll Cinema ( TC ) नाम के यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘ज़बरदस्त पॉलिटिकल पलों, लोगों को जोश दिलाने वाले दृश्यों और एक सार्थक सामाजिक संदेश से भरी एक ज़बरदस्त इमोशनल श्रद्धांजलि। थलापति विजय अपने ज़बरदस्त एक्शन सीन, इमोशनल दृश्यों और शानदार स्क्रीन प्रेज़ेंस के साथ हर जगह छाए रहे।ह्यूमनॉइड सीक्वेंस, फाइट सीन और के साथ उनकी बॉन्डिंग को बहुत अच्छे से दिखाया गया है। ‘गुड टच, बैड टच’ वाले संदेश को बहुत अच्छे से पेश किया गया है, और क्लाइमैक्स में “TVK… TVK… Thalapathy…” के नारों से एक इमोशनल माहौल बन जाता है।’

 

‘पहला हाफ मज़ेदार था, और दूसरा हाफ ठीक-ठाक’

AmuthaBharathi नाम के यूजर ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की आखिरी फिल्म का रिव्यू देते हुए लिखा पहला हाफ मज़ेदार था, और दूसरा हाफ ठीक-ठाक ।
– फिल्म की सबसे बड़ी खूबी थलापति और ममिता के बीच का इमोशनल कनेक्शन था।
– अगली खूबी अनिरुद्ध का म्यूज़िक था, जिसमें गाने और BGM का बेहतरीन तालमेल था।

 

‘थलपति विजय और ममिता बैजू के इमोशनल सीन फिल्म के सबसे बेहतरीन पल हैं’

AmuthaBharathi नाम के यूजर ने एक्स पर लिखा, जन नायकन: एक बढ़िया और मनोरंजक पहला हाफ और उसके बाद एक अच्छा दूसरा हाफ । थलपति विजय और ममिता बैजू के इमोशनल सीन फिल्म के सबसे बेहतरीन पल हैं ।जैसा कि एच. विनोथ ने कहा, पहले हाफ में कुछ प्रेरित (इंस्पायर्ड) हिस्से हैं। दूसरे हाफ में पॉलिटिकल और RC वॉर वाला एंगल है, जो पूरी तरह से अलग है।

सीएम थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’  की कहानी और स्टारकास्ट 

सीएम थलापति ने राजनीति में आने से पहले अपने फिल्मी करियर को खत्म कर लिया है। उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ है। ये लंबे समय से सेंसर बोर्ड में लटकी हुई थी। लेकिन अब रिलीज हो गई है। ये एक पुलिस अधिकारी की फिल्म है जो सिस्टम से लड़ता है। इसमें लीड रोल में थलापति विजय के अलावा पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और प्रकाश राज जैसे बड़े कलाकार हैं। इस फिल्म का बजट  लगभद 500 करोड़ के आस-पास है। फिल्म के निर्देशक  एच. विनोथ  हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026

Prabhas

अक्टूबर 24, 2026

Mallika Sherawat

अक्टूबर 24, 2026