---Advertisement---

इस फिटनेस इक्विपमेंट को हमेशा साथ रखती है Janhvi Kapoor, राजकुमार राव के खुलासे को सुनकर दंग रह जाएंगे आप

Janhvi Kapoor: कपिल शर्मा के शो में मस्ती का तड़का लगने वाला है क्योंकि आ रहे हैं 'मिस्टर और मिसेज माही' स्टार जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव। आइए जानते हैं क्या है इसमें खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 26, 2024 1:19 अपराह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में बहुत जल्द जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव नजर आने वाले हैं। वे अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिस्टर और मिसेज माही‘ को प्रमोट करने के लिए वहां पहुंचेंगे। वहीं इस दौरान कपिल शर्मा के सामने मस्ती करते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं राजकुमार राव इस दौरान कपिल के एक सवाल पर जाह्नवी के बारे में कुछ ऐसा कह जाते हैं जिसे सुनने के बाद आप चौंक जाएंगे। इसे जानने के बाद आप भी जाह्नवी कपूर को फिटनेस फ्रीक कहेंगे और उनकी दीवानगी फिटनेस को लेकर आपके लिए वाकई चौंकाने वाली है।

Janhvi Kapoor को लेकर कपिल का सवाल

यह बात सच है कि जाह्नवी खुद को फिट और मेंटेन रखने के लिए काफी मेहनत करती है। लेकिन क्या आपको पता है कि वह एक फिटनेस इक्विपमेंट को हमेशा अपने साथ रखती है यहां तक की वैनिटी वैन में भी। इस बात का खुलासा वह खुद नहीं बल्कि राजकुमार राव कपिल के शो में करते हुए नजर आए हैं। दरअसल कपिल शर्मा जब राजकुमार राव से यह पूछते हैं कि आखिर कौन सा ऐसा समान है जो जाह्नवी अपनी वैनिटी वैन में रखना नहीं भूलती है और वह उसके साथ हमेशा ट्रैवल करती हैं।

राजकुमार राव ने दिया मजेदार जवाब

इस मजेदार सवाल का राजकुमार राव ने जो जवाब दिया वह किसी को भी चौंका देने के लिए काफी है। दरअसल मिस्टर माही ने कहा कि “जाह्नवी के वैनिटी वैन में पिलाटेज का सामान होता है। हम लोग सब जानते हैं कि जाह्नवी फिटनेस को लेकर किस कदर क्रेजी है और वह एक फिटनेस फ्रीक है। ऐसे में वह इसे हमेशा अपने साथ रखती है।” दरअसल पिलाटेज से कमर, बॉडी और हिप्स के साथ पेट को खूबसूरत शेप मिलती है।

कपिल शर्मा ने ली चुटकी

राजकुमार राव से यह बात सुनकर कपिल शर्मा भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने जमकर चुटकी ले ली। उन्होंने कहा कि मुझे लगा कि पिलाटेज कोई एक खाने का समान होगा। वहीं इस दौरान एपिसोड में एक बार फिर जमकर मस्ती का तड़का लगने वाला है और सब धमाल मचाने वाले हैं। इस एपिसोड का फैंस बेसब्री से इंतजार करने लगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 9

मई 31, 2026

Ranbir Kapoor

मई 31, 2026

Jacqueline Fernandez

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026