---Advertisement---

फ्लावर एंब्रॉयडरी साड़ी में ‘मिस्टर और मिसेज माही’ को प्रमोट करने निकली Janhvi Kapoor, हैंडबैग देख फटी रह जाएंगी आंखें

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर का लेटेस्ट देसी लुक देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे क्योंकि वह साड़ी को खास अंदाज में स्टाइल करती हुई दिखी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 15, 2024 1:47 अपराह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिस्टर और मिसेज माही‘ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को प्रमोट करने में एक्ट्रेस कोई कसर नहीं छोड़ रही है और आए दिन उनका लुक चर्चा में है क्योंकि वह स्पेशल अंदाज में नजर आई है। ऐसे में विरल भयानी इंस्टाग्राम चैनल से लेटेस्ट लुक देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। आप उनकी ड्रेसिंग सेंस की तारीफ करते हुए नहीं थकेंगे। चिलचिलाती गर्मी में जाह्नवी कपूर ने जिस तरह खुद को स्टाइल किया वह वाकई खास है। आइए देखते हैं क्या है इस लुक में खास।

डिजाइनर साड़ी में पोज देती Janhvi Kapoor

एक से बढ़कर एक ड्रेस में जाह्नवी कपूर इस फिल्म को प्रमोट करती हुई नजर आई हैं और ऐसे में इस बार वह देसी वाइब्स देती हुई दिखीं लेकिन स्पेशल अंदाज में। कहने में दो राय नहीं है कि जाह्नवी कपूर की यह स्पेशल साड़ी किसी के भी दिल को जीतने के लिए काफी है। व्हाइट कलर की झिलमिलाती साड़ी में कलरफुल एंब्रॉयडरी फ्लावर है जो इस साड़ी को स्टाइलिश लुक देने के लिए परफेक्ट है। एक्ट्रेस ने प्लनजिंग नेकलाइन वी शेप में स्लीवलैस ब्लाउज को स्टाइल करती दिखीं जो इस साड़ी के खूबसूरती में चार तड़का लगाने के लिए काफी है।

मेकअप और साड़ी को छोड़ हैंडबैग को ताकते रह जाएंगे आप

इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने सॉफ्ट कर्ल हेयर स्टाइल और हेयर एक्सेसरीज से इस लुक में चार चांद लगा रही है। सटल मेकअप और न्यूड लिपस्टिक में जाह्नवी को जिसने भी देखा वह होश गंवाने पर मजबूर हो गया। इस दौरान लोगों की निगाहें जाह्नवी के हाथ में हैंडबैग पर अटक गई जो बॉल डिजाइन में है। एक बार फिर एक्ट्रेस अपनी फिल्म को खास अंदाज में प्रमोट करती दिखीं क्योंकि इस फिल्म में भी वह मिसेज माही की भूमिका में क्रिकेटर के किरदार में दिखाई देने वाली है।

खास अंदाज में फिल्म प्रमोट कर रही जाह्नवी

जाह्नवी कपूर जर्सी नंबर के साथ टॉप तो कभी ड्रेस में बॉल को डिजाइन कर इस फिल्म को प्रमोट कर रही है और चर्चा में बनी हुई है। जहां तक इस फिल्म की बात करें तो राजकुमार राव के साथ जाह्नवी की फिल्म 31 मई 2024 को रिलीज होने वाली है। शरण शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राजकुमार जाह्नवी के कोच की भूमिका में नजर आएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026