---Advertisement---

बॉस लेडी लुक में Janhvi Kapoor के ठुमके देख लोगों को आई श्रीदेवी की याद, ट्रेंड में आया उलझ सॉन्ग ‘शौकन’

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म 'उलझ' के गाने शौकन पर डांस करती हुई नजर आई जिसे देखने के बाद फैंस तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। आइए देखते हैं यहां।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 26, 2024 4:42 अपराह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का ‘उलझ‘ फिल्म के प्रमोशन से एक से बढ़कर एक बॉस लेडी वाला अंदाज सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में है। ऐसे में उनका लेटेस्ट वीडियो देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं क्योंकि यहां वह न सिर्फ अपने लुक बल्कि डांस की वजह से भी सुर्खियों में है। ऐसे में आइए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में खास जिसकी वजह से जाह्नवी कपूर आई चर्चा में और लोग कर रहे हैं उनकी तारीफ ही तारीफ। अपने लुक से एक बार फिर महफिल लूटने में कामयाब हुई जाह्नवी कपूर।

Janhvi Kapoor का लुक है किलर

जहां पर जाह्नवी कपूर के इस वीडियो की बात करें तो इसमें उनका लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। एक बार फिर ब्लैक कलर में उनका बॉसी अंदाज देखने के बाद फैंस दीवाने हो गए। इस दौरान वह ब्लेजर को पैरेलल स्टाइल पैंट के साथ कैरी करती हुई नजर आई और उनका लुक निश्चित तौर पर जानलेवा है। सिर्फ इयररिंग से अपने लुक को कंप्लीट कर रही है और न्यूड मेकअप में उनका स्टाइल काबिले तारीफ है।

जाह्नवी को देख लोग कर रहे तारीफ

वीडियो में वह अपनी फिल्म ‘उलझ’ के गाने शौकन पर डांस स्टेप करती हुई नजर आई और इस दौरान अपने ठुमके से वह वहां मौजूद लोगों को हैरान करने में कामयाब रही। कहने में दो राय नहीं है कि उनका डांस मूव्स देखने के बाद फैंस दीवाने हो गए हैं और एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। जहां कुछ लोगों को उनका किलर मूव्स खूब पसंद आ रहा है तो कुछ को श्रीदेवी की याद आ गई। एक यूजर ने लिखा इसकी आंखें बिल्कुल श्रीदेवी की तरह है तो दूसरे ने कहा डांस के मामले में भी यह अपनी मां पर गई है।

चर्चा में है उलझ

बता दें कि जाह्नवी कपूर और गुलशन देवैया की फिल्म ‘उलझ’ 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिलहाल एक्ट्रेस इस फिल्म को प्रमोट करने में शिद्दत से जुटीं हुई है और हर दिन उनका लुक चर्चा में रहता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026