---Advertisement---

प्रियंका के गाने पर Janhvi Kapoor ने ओरी संग लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स हार रहे दिल

Janhvi Kapoor: ओरी और जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें दोनों साथ में धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कहने में दोराय नहीं है कि वीडियो वाकई काफी मजेदार है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 26, 2023 4:25 अपराह्न

janhvi kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: क्लासिकल डांस की शौकीन बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है। यह बात सच है कि उन्हें डांस करना काफी पसंद है और ऐसे में एक बार फिर वह धमाका करती हुई नजर आई। इस बार उनका साथ दिया उनके दोस्त ओरी ने। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं। जाह्नवी वीडियो में ओरी के साथ ‘पिंगा ग पोरी पिंगा’ गाने पर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं और अपनी अदाओं से जाह्नवी रिझा रही है।

ओरी के साथ धमाल मचा रही जाह्नवी

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें जाह्नवी कपूर व्हाइट सूट सलवार में नजर आ रही है। वहीं ओरी रेड टी-शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बीच की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री तो देखने लायक है। वैसे तो जाह्नवी शिखर पहाड़िया को डेट कर रही है लेकिन ओरी के साथ उनका यह डांस देख फैंस फिदा हो रहे हैं। ओरी ने अपने इंस्टाग्राम चैनल से इस वीडियो को जारी किया है।

ओरी और जाह्नवी की बॉन्डिंग देख लोग फिदा

इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और एक बार फिर ओरी और जाह्नवी की बॉन्डिंग देख लोग फिदा हो गए हैं। दोनों को एक साथ कई दफा स्पॉट किया गया है और कहा जा रहा है कि ये दोनों बचपन के हैं दोस्त हैं। दोनों अपने डांस मूव्स से लोगों को हैरान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यह वीडियो लाइमलाइट में है। दोनों का मस्ती भरा यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वह कमेंट में जमकर प्यार लुटा रहे हैं। हाल ही में जाह्नवी कपूर वरुण धवन के साथ ‘बवाल’ फिल्म में नजर आई थी। वहीं ओरी बिग बॉस 17 में धमाल मचाने के लिए नजर आए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Nushrratt Bharuccha

अक्टूबर 13, 2026

RJ Mitte

अक्टूबर 13, 2026