---Advertisement---

IIFA 2024 में छाई Devara एक्ट्रेस Janhvi Kapoor! गोल्डन ड्रेस छोड़ नेकलेस और इयररिंग्स की क्यों हो रही चर्चा, कीमत सुन लगेगा झटका

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर आईफा अवार्ड 2024 में अपनी ड्रेस नहीं बल्कि ज्वैलरी को लेकर चर्चा में आ गई है। आइए जानते हैं आखिर क्या है यह पूरा माजरा जो स्टाइल स्टेटमेंट को बताने के लिए है काफी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 29, 2024 10:58 पूर्वाह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: आईफा अवार्ड 2024 (IIFA Awards 2024) में बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। हर दिन सोशल मीडिया पर स्टनिंग लुक फिलहाल चर्चा में है। इस सब के बीच जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) गोल्डन गर्ल बनकर आइफा में पहुंची। जब सोशल मीडिया पर ये तस्वीर वायरल हुई तो लोगों की नजरें अटक गई उनकी ड्रेस और गले में पड़े नेकलेस और इयररिंग्स पर। जहां उनकी नेकलेस की खूब चर्चा हो रही है। इस ज्वैलरी की कीमत सुनकर आपको झटका लग सकता है क्योंकि यह कीमत आम लोगों के लिए काफी ज्यादा है। आइए जानते हैं क्यों चर्चा में आई जाह्नवी कपूर।

क्या है Janhvi Kapoor के इस लुक में खास

जहां तक जाह्नवी कपूर के इस लुक की बात करें तो वह गोल्डन ड्रेस को स्टाइल करती हुई नजर आई हैं। डिजाइनर गौरव गुप्ता की इस ड्रेस में ऑफ शोल्डर स्टाइल और लेंथ खासियत है। कहने में दो राय नहीं है कि स्टाइलिश ड्रेस में जाह्नवी हुस्न की अप्सरा नजर आई। साइड पार्टेड वेट हेयरस्टाइल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी है। नेचुरल मेकअप में वह हसीन दिखीं और उनका यह लुक देखने के बाद फैंस का बुरा हाल है। कहने में दो राय नहीं है कि उनकी खूबसूरती तारीफ के काबिल है लेकिन लोगों की नजरे तो उनकी ज्वैलरी पर अटक गई।

क्या है Janhvi Kapoor की ज्वैलरी की कीमत

फोटोज में आप देख सकते हैं कि गोल्डन गर्ल नेकलेस को फ्लॉन्ट कर रही है जो Bvlgari ब्रांड की बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नेकलेस की कीमत 8 करोड रुपए है। वहीं रोज गोल्ड की बनी इयररिंग्स की कीमत 8 लाख है। इसकी कीमत सुनने के बाद शायद आपको भी झटका लगे लेकिन यह सच है कि जाह्नवी कपूर अपने इस फैशन से लाइन लाइट में आ गई है। 8 करोड़ एक आम इंसान की जिंदगी भर की कमाई होती है। फिलहाल एक्ट्रेस इस डायमंड नेकलेस की वजह से सुर्खियों में आ गई है।

इस फिल्म में दिखेंगी Janhvi Kapoor

वर्क फ्रंट की बात करें जाह्नवी जानवी कपूर हाल ही में जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ ‘देवरा’ फिल्म में नजर आई है। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में वरुण धवन के साथ ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026