---Advertisement---

क्या नेपो किड कहने वालों को Devara से जवाब देना चाहती है Janhvi Kapoor! Jr. NTR ने आलिया और करण के सामने किया ये खुलासा

Janhvi Kapoor: जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की फिल्म को लेकर बढ़ जाएगी एक्साइटमेंट क्योंकि मेगास्टार ने एक्ट्रेस की श्रीदेवी से की तुलना। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 26, 2024 1:43 अपराह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म  ‘देवरा‘ (Devara) बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। ऐसे में इस फिल्म के गाने रिलीज के बाद धमाल मचाने में ऑन टॉप है। हालांकि इस सब के बीच करण जौहर के साथ खास बातचीत करते नजर आए जूनियर एनटीआर और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और इसका टाइटल रखा गया ‘देवरा का जिगरा’। इस इंटरव्यू को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि इसमें आलिया भट्ट ने जहां राहा कपूर के नामकरण और देवरा एक्टर जूनियर एनटीआर के साथ अपनी दोस्ती को लेकर बात करती दिखीं। वहीं दूसरी तरफ जूनियर एनटीआर जाह्नवी कपूर को लेकर जबरदस्त खुलासा करते नजर आए।

Karan Johar ने Janhvi Kapoor को लेकर किया खुलासा

दरअसल इस बातचीत के दौरान जूनियर एनटीआर अपनी अपकमिंग फिल्म देवरा को लेकर बातचीत कर रहे थे और इस दौरान वह बताते हैं कि जाह्नवी कपूर में एक अलग भूख शूटिंग के फर्स्ट दिन ही नजर आई थी। दरअसल इस दौरान करण जौहर खुलासा करते हैं कि जब से वह जाह्नवी को जानते हैं तब से वह इस तरह की तड़कता भड़कता फिल्म करने के लिए मर रही थी।

Devara एक्टर Janhvi Kapoor ने कहीं ये बात

इस पर जूनियर एनटीआर ने कहा कि “जब वह पहले दिन लोकेशन पर आई थी तो उसमें भूख नजर आ रही थी। वह भूखी थी और मुझे लगता है कि वह अभी भूखी है क्योंकि वह अपना बेस्ट देने के लिए परेशान है। उसमें वह भूख है। पहले दिन उसमें बहुत घबराहट थी और वह समझ नहीं पा रही थी। डांस करने का डर था, एक्टिंग का डर था, एडजस्ट करने का डर था, डायलॉग का डर था और भी बहुत कुछ था। जूनियर एनटीआर ने कहा कि पहला शॉट देने के साथ ही उन्होंने कमाल कर दिखाया। वह इतनी डरी हुई थी लेकिन उसने जिस तरह से पहला शॉट दिया वह वाकई कमाल का था।”

Devara में दिखेंगी Janhvi Kapoor काफी अलग

यही नहीं जूनियर एनटीआर ने इस इंटरव्यू में यह भी बताया कि इस फिल्म में लोग जाह्नवी कपूर को काफी अलग देखने वाले हैं। निश्चित तौर पर वह अपनी मां श्रीदेवी की तरह कई एंगल से नजर आएगी। यह फिल्म 27 सितंबर 2024 को रिलीज होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026