---Advertisement---

Ucha Lamba Kad Forever Song: कैटरीना कैफ के हिट गाने पर दिशा पटानी को देख गुस्से से लाल-पीले हुए फैंस, क्या अक्षय कुमार से हो गई बिग मिस्टेक?

Ucha Lamba Kad Forever Song: सालों पहले साल 2007 में आई फिल्म 'वेलकम' का गाना' ऊंचा लंबा कद' गाने का नया वर्जन रिलीज हो गया है. इस बार इसमें कैटरीना कैफ की जगह दिशा पटानी है. नए वर्जन को देख लोगों को गुस्सा आ गया है. नई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के लिए इसी गाने का नया वर्जन जमकर ट्रोल हो रहा है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 1, 2026 2:17 अपराह्न

Ucha Lamba Kad Forever Song
Follow Us
---Advertisement---

Ucha Lamba Kad Forever Song: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में आ रही है. ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है. जिसमें 25 से ज्यादा एक्टर और एक्ट्रेस हैं. इस मूवी का नया गाना आ गया है. जिसे देखने के बाद यूजर्स गुस्से से लाल हो गए हैं.इस गाने के बोल ‘ऊंचा लंबा कद फॉर एवर’ है. ये  गाना साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म ‘वेलकम’ के मशहूर गाने ‘ऊंचा लंबा कद’ का रिमेक वर्जन है.पुराने गाने में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ थी इस बार दिशा पटानी हैं. जिसके कारण लोगों को ये बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है.  जिसके कारण वो गाने की जमकर ट्रोलिंग कर रहे हैं.

Ucha Lamba Kad Forever Song को देख अक्षय कुमार और दिशा पटानी पर भड़के लोग

‘ऊंचा लंबा कद’ गाने के नए वर्जन को रिलीज कर दिया गया है. अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘आपने इसे एक बार सुना और अब भी इसके दीवाने हैं… अब उसी वाइब को जंगल में लेकर आ रहे हैं.’ जैसे ही यह नया गाना इंटरनेट पर आया, फैंस ने इसकी तुलना तुरंत पुराने वाले गाने से कर दी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोग इस बात से नाराज हैं कि नए गाने में कैटरीना कैफ जैसा जादू और ग्रेस उन्हें दिशा पटानी में नहीं दिख रहा है. वो कैटरीना कैफ को मिस कर रहे हैं.इस नए वीडियो में दिशा पटानी ने मॉडर्न डांस स्टेप्स से कुछ नया करने की कोशिश की है. लेकिन फैंस को ये जरा भी रास नहीं आया है. उनका कहना है कि, ‘ऊंचा लंबा कद’ गाने की असली पहचान कैटरीना कैफ का डांस और उनका अंदाज था, जिसे कोई और रिप्लेस नहीं कर सकता है. इस रीमेक के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है कि क्या अक्षय कुमार को अपनी पुरानी फिल्मों के सुपरहिट गानों से छेड़छाड़ करनी चाहिए या नहीं है? रीमेक के चक्कर में बॉलीवुड ने एक और बेहतरीन पुराने गाने को खराब कर दिया है.

कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ कब रिलीज होगी?

एक्टर अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म का बजट 300 से 400 करोड़ बताया जा रहा है. इसमें अक्षय कुमार, परेश रावल, दिशा पाटनी,अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा जैसे बड़े कलाकार हैं. इस मूवी को फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है और निर्माता फिरोज ए. नाडियाडवाला  हैं.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 28, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 28, 2026