---Advertisement---

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 10: अनन्या पांडे- लक्ष्य की लव स्टोरी को फैंस ने दिखाया ठेंगा, टोटल कमाई देख मेकर्स की उड़ी नींद

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 10: अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म 'चांद मेरा दिल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी गिर गया है. जिसके कारण बजट निकल पाना भी मुश्किल हो गया है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 1, 2026 12:42 अपराह्न

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 10
Follow Us
---Advertisement---

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 10:  करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरा हाल है. इसकी कमाई लगातार गिरती जा रही है. जिसके कारण मेकर्स की टेंशन बढ़ गई है. क्योंकि वो अपनी लागत तक निकालने में जूझ रहे हैं.  वीकेंड पर अन्यया पांडे और लक्ष्य लालवानी की जेनजी लवस्टोरी से लोगों को काफी उम्मीदें थीं. लेकिन ये पूरी नहीं हो सकीं. क्योंकि फिल्म का कलेक्शन बहुत ही कम हुआ है.

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 10 कितना हुआ?

चांद मेरा दिल फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन 1.80 करोड़ का कलेक्शन किया हैं. ये कमाई 2667 शोज से हुआ है. भारत में ये लव स्टोरी 28. 74 करोड़ रुपए कमा चुकी है. वहीं, विदेश में टोटल 3.50 करोड़ कमाए हैं. अन्यया पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 32. 24 करोड़ रुपए हो चुका है.  इस मूवी का बजट 45 करोड़ के आस-पास है. विवेक सोनी के डायरेक्शन में इसे बनाया गया है. ये एक मॉर्डन जमाने की लव स्टोरी है. जिसमें प्यार, शादी, बच्चा और जिम्मेदारियों से बोझ से टूटते रिश्ते की कहानी है. जिसे कुछ लोग आज कल के रिलेशन से जोड़कर देख रहे हैं. कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं.

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ की गिरती कमाई के संभावित कारण

अनन्या पांडे की फिल्म के गिरते कलेक्शन के कई कारण बताए जा रहे हैं. फिल्म में अनन्या पांडे के भरतनाट्यम डांस और उसके फ्यूजन को लेकर एक्ट्रेस का काफी ट्रोलिंग चल रही है. वहीं, कुछ लोग फिल्म की कमजोर स्क्रिप्ट को इसका जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. इस मूवी को सबसे बड़ी टक्कर मोहन लाल की ‘दृश्यम 3’ और तृषा कृष्णन और सूर्या की ‘करुप्पु ‘ने दी है.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 28, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 28, 2026

Ramayana

अक्टूबर 28, 2026

BP Singh Death

अक्टूबर 28, 2026