---Advertisement---

Suman Kalyanpur Passed Away: लता मंगेशकर की कॉम्पिटिटर ने ली अंतिम सांस, गायिकी में मोहम्मद रफ़ी के साथ बनाया था खास रिकॉर्ड

Suman Kalyanpur Passed Away: लता मंगेशकर की कॉम्पिटिटर कही जाने वाली सुमन कल्याण का निधन हो गया है. वो लंबे समय से बिमारियों को झेल रही थीं. समन कल्याण ने मोहम्मद रफी के साथ कई हिट गाने गाए हैं.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 1, 2026 11:38 पूर्वाह्न

Suman Kalyanpur Passed Away
Follow Us
---Advertisement---

Suman Kalyanpur Passed Away: गुजरे जमाने की मशहूर बॉलीवुड गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन हो गया है. उनकी आवाज की तुलना सुरों की रानी लता मंगेशकर से की जाती थी. दोनों की आवाज काफी मेल खाती थीं. कुछ लोग उनके गानों को लता मंगेशकर का ही समझ लेते थे. यही वजह है कि, उन्हें लता मंगेशकर की कॉम्पिटिटर कहा जाता था. सुमन कल्याण ने मशहूर गायक मोहम्मद रफी के साथ भी रिकॉर्डतोड़ गाने गाए और वो सुपरहिट भी रहे हैं. बॉलीवुड सिंगर की मौत 89 साल की उम्र में हुई. उन्होंने अंतिम सांस 31 मई 2026 की शाम को मुंबई के लोखंडवाला में बने अपने घर पर ही ली है. वो लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं.

Suman Kalyanpur Passed Away: लता मंगेशकर की कॉम्पिटिटर  कैसे बनी सुमन कल्याण?

लता मंगेशकर के साथ सुमन कल्याण की तुलना 60 के दशक  में काफी की जाती थी. कुछ रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावा किया जाता है कि, सुमन को मौका लता की बढ़ी हुई फीस और बिजी शेड्यूल होने के कारण मूवी मेकर देते थे. खबरों की मानें तो शंकर -जयकिशन ने उन्हें सबसे ज्यादा मौका अपनी फिल्मों में गाने का दिया है. लता मंगेशकर जैसी सिंगर से आवाज इतनी मिलने के बाद भी सुमन कल्याणपुर ने अपनी एक अनूठी और अलग गायन शैली बनाए रखी. जिसके कारण उन्हें बॉलीवुड और दर्शकों के बीच खास पहचान मिली.

मोहम्मद रफ़ी और सुमन कल्याणपुर के सुपरहिट गाने

मोहम्मद रफ़ी और सुमन कल्याणपुर की जोड़ी एक समय सबसे हिट हो गई थी. खबरों की मानें तो रफी साहब और लता दीदी के बीच जब विवाद शुरु हुआ तो इसका फायदा सुमन कल्याण को हुआ. दोनों ने साथ में मिलकर 140 गाने गाए हैं. दोनों के सबसे हिट गाने “आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे”, “ना ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे” , “तुमने पुकारा और हम चले आए”, “तुमसे ओ हसीना कभी मोहब्बत ना मैंने करनी थी” और दिल ने फिर याद किया” हैं.

बॉलीविड सिंगर सुमन कल्याणपुर  की निजी जिंदगी

सुमन कल्याणपुर की शादी बिजनेसमैन रामानंद कल्याणपुर से हुई थी. पति का निधन साल 2008 में हुआ था. उनकी एक बेटी चारुल अग्नि है. जो कि, अमेरिका में रहती है. पद्म भूषण अवॉर्ड सिंगर के ने 850 से ज्यादा गाने गाए हैं.

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 28, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 28, 2026

Ramayana

अक्टूबर 28, 2026

BP Singh Death

अक्टूबर 28, 2026