---Advertisement---

इम्तियाज अली से लेकर संदीप रेड्डी वांगा तक हैं Ranbir Kapoor के लिए क्रेजी, क्या ‘रामायण’ में राम बनकर अरुण गोविल को दे पाएंगे टक्कर

Ranbir Kapoor: क्या अरुण गोविल की तरह राम बनकर एक्टर लोगों का दिल जीत पाएंगे। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर और कैसे इंडस्ट्री के तमाम डायरेक्टर एक्टर के साथ काम करने के बाद खुद को खुशनसीब महसूस करते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 31, 2026 12:08 अपराह्न

Ranbir Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम करने के बाद इंडस्ट्री में अपनी एक जबरदस्त पहचान बनाने वाले एक्टर बहुत जल्द नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में नजर आने वाले हैं। वहीं इस सब के बीच अरुण गोविल ने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि उनके परफॉर्मेंस को लोग भूल पाए हैं और उस किरदार में किसी और को देखना चाहते हैं। हालांकि इस सबके बीच यह सबसे बड़ा सवाल है कि क्या रणबीर कपूर अपने राम वाले अवतार से लोगों का दिल जीत पाएंगे। आइए जानते हैं रेडिट यूजर के पोस्ट में डायरेक्टर्स रामायण एक्टर की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं जो चर्चा में है।

क्या रणबीर कपूर के साथ काम करने के लिए बेताब होते हैं डायरेक्टर्स

Every director who works with Ranbir ends up loving him. The one’s who haven’t are desperate to work with him. Such is his reputation in the industry 🔥
byu/Extension-Engine1190 inbollynewsandgossips

रेडिट यूजर ने वीडियो को शेयर किया गया है जिसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के डायरेक्टर रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। इसे रेडिट पर शेयर करते हुए कहा गया “जो भी डायरेक्ट रणबीर के साथ काम करता है वह आखिर में उन्हें पसंद करने लगता है। जिन्होंने अभी तक उनके साथ काम नहीं किया है वह उनके साथ काम करने के लिए बेताब है। इंडस्ट्री में उनकी साख ही कुछ ऐसी है।”

डायरेक्टर्स के फेवरेट हैं Ranbir Kapoor

जहां वीडियो में देखा जा सकता है कि एसएस राजामौली यह कहते हुए नजर आते हैं उसके पास एक ऐसी इंटेंसिटी है कि मैं यह कह सकता हूं कि मेरे पसंदीदा एक्टर रणबीर कपूर हैं। वहीं इस दौरान संदीप रेड्डी वांगा कहते हैं कि जब मैं उसके परफॉर्मेंस को देखता हूं तो मुझे लगता है मैं उसके पैर छू लूं और उसके आशीर्वाद लूं। इसके अलावा पोस्ट में अनुराग कश्यप कहते हैं वह एक पूरी खुशी है वह एक ड्रीम एक्टर है जिसके साथ सब काम करना चाहते हैं। वहीं इम्तियाज अली कहते हैं कि मुझे नहीं लगता है कि मैं कभी रणबीर कपूर जैसे एक्टर के साथ काम किया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जहां दिवाली 2026 पर रामायण पार्ट 1 में नजर आ रहे हैं तो वहीं उनकी पाइपलाइन में संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर भी है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Tiger Shroff

अक्टूबर 22, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 22, 2026

Ramayana Advance Booking

अक्टूबर 22, 2026