---Advertisement---

Janhvi kapoor: स्पोर्ट्स लुक में IPL 2024 को एंजॉय करने मैदान पहुंची जान्हवी, ये किसको मिस करती दिखी एक्ट्रेस

Janhvi kapoor को IPL 2024 के रीसेंट MI vs KRR मैच को एंजॉय करते और अपनी अपकमिंग फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही को प्रमोट करते देखा गया, जहां वह खुली जुल्फों एंड एक हसीन स्पोर्ट्स लुक में नजर आईं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 4, 2024 10:56 पूर्वाह्न

Janhvi kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने काफी कम दिनों में ही अपने शानदार काम से हर कसी का दिल जीत लिया है। जिससे वह आए दिन किसी न किसी बड़ी फिल्म में अपने जलवे बिखेरती नजर आती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही (Mr & Mrs Mahi) के प्रमोशन में जोरों-शोरों से लगी हुईं हैं। इस बार तो वह अपनी फिल्म को प्रमोट करने IPL 2024 के मैदान में ही पहुंच गई हैं। एक्ट्रेस की यह तस्वीरें हर बार की तरह इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं तो, चलिए हम भी इसपर एक नजर डाल हैं।

IPL 2024 में स्पॉट हुईं Janhvi kapoor

3 मई 2024 यानी बीते शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में KKR और MI का मैच हो रहा था जिसमें, किंग खान की बेटी संग बॉलीवुड के कई सितारों को भी स्पॉट किया गया। इसी बीच आईपीएल के मैच में फैंस के दिलों पर राज करने वाली जान्हवी कपूर को भी देखा गया जहां, वह एक हसीन स्पोर्ट्स लुक में मैच को एंजॉय करती दिख रही थीं। साथ ही आपको बता दें, एक्ट्रेस ने अपने इस स्पोर्ट्स लुक के लिए खुली जुल्फें, ब्लू टी-शर्ट के साथ डेनिम जींस को चुना।

मैच देखने क्यों पहुंची एक्ट्रेस

यहीं अगर बात की जाए जान्हवी के मैच देखने की तो, वैसे उन्हें मैच देखने जाते या उसे एंजॉय करते हुए नहीं देखा जाता लेकिन, इस बार वह मैच देखने ही नहीं आईपीएल के मैदान में अपनी अपकमिंग फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही को प्रमोट करने पहुंची थीं। और इस बात का पता किसी और से नहीं एक्ट्रेस की सपोर्ट टी-शर्ट से लगा जिसपर माही लिखा हुआ था।

किसको मिस करती दिखीं एक्ट्रेस

जानकारी के लिए बता दें, जान्हवी को उनकी अपकमिंग फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में मशहूर एक्टर राज कुमार राव संग देखा जाएगा। पर जब वह आईपीएल के मैच में अपनी मूवी को प्रोमोट कर रही थीं तो उनके साथ वह नजर नहीं आए। इसी के कारण एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट के नीचे राज कुमार को मिस करते हुए लिखा “मिस्टर माही मैंने आपको मैच में खूब मिस किया”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026