---Advertisement---

Ulajh Trailer से Janhvi Kapoor के इंटेंस लुक को देखते रह गए फैंस, मास्टरमाइंड और मोहरे के बीच फंसी आई नजर

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' का ट्रेलर किया गया जारी जिसमें उनके अंदाज पर फैंस हो गए फिदा। आइए देखते हैं क्या है खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 25, 2024 5:41 अपराह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘उलझ‘ को लेकर लोगों के बीच गजब लेवल की एक्साइटमेंट है। वहीं इस सबके बीच मेकर्स फैंस की बेकरारी को और तेज करते हुए एक और ट्रेलर जारी किया जो वाकई काफी मजेदार है। इसे देखने के बाद एक्ट्रेस की फिल्म के लिए आप और भी एक्साइटेड हो जाएंगे। इस ट्रेलर में जाह्नवी का अंदाज लोगों को लुभाने के लिए काफी है क्योंकि वह जबरदस्त लुक में धमाल मचाने वाली है। यही वजह है कि इस ट्रेलर को लोग बार-बार देख रहे हैं।

बॉसी लुक में छा गई Janhvi Kapoor

ट्रेलर से इस लुक की बात करें तो जानवी कपूर शर्ट के ऊपर एक बार फिर ब्लेजर और स्ट्रेट हेयर स्टाइल के साथ डार्क मस्कारा और न्यूड लिपस्टिक में नजर आ रही है। उनका इंटेंस लुक देखने के बाद फैंस खुशी से उछल पड़े हैं। इसे शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “हर कोने में रहस्य छिपे हैं जो आपको फंसाने के लिए इंतजार कर रहे हैं जबकि आप इस उलझन से बाहर निकलने का रास्ता तलाश रहे हैं।” कहने में दो राय नहीं है कि इसे देखने के बाद एक्ट्रेस पर प्यार लुटाने के लिए मजबूर हैं।

काम और आरोप के बीच फंसी नजर आएंगी जाह्नवी कपूर

जहां तक ट्रेलर की बात करें तो मास्टरमाइंड और मोहरे के बीच फंसी नजर आएंगी। जाह्नवी कपूर यानी सुहाना भाटिया जिसमें उन्हें कहा जाता है कि उनके पास वक्त बहुत कम है। अब जहां एक तरफ उन पर देशद्रोही का आरोप लगता है तो दूसरी तरफ डिप्टी हाई कमीशन से सस्पेंड हो जाती है। इसकी वजह से उन्हें एक खबरी को ढूंढने के लिए जद्दोजहद करते हुए दिखाया गया है । ट्रेलर के छोटे से क्लिप को शेयर कर जाह्नवी फिर चर्चा में है। इस फिल्म में उनके साथ गुलशन देवैया मुख्य किरदार के तौर पर दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026