---Advertisement---

Janhvi Kapoor व्हाइट शॉर्ट ड्रेस को स्टाइल कर दिखीं फैशनिष्टा, ‘मिसेज माही’ के कैप ने बटोर ली लाइमलाइट

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर व्हाइट बॉडीकॉन शॉर्ट ड्रेस में स्पॉट हुई और उनका स्टाइल देख फैंस आहे करने लगे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। आइए देखते हैं क्यों खास है यह लुक।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 20, 2024 11:40 पूर्वाह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिस्टर और मिसेज माही‘ को लेकर काफी चर्चा में है। इस फिल्म में वह मिसेज माही के किरदार में नजर आने वाली है। फिल्म को प्रमोट करने में एक्ट्रेस कोई कसर नहीं छोड़ रही है वह भी अपने खास अंदाज में। कभी जर्सी टॉप तो कभी बॉल स्टाइल ड्रेस में वह फैंस को लुभा रही है। वहीं इस सब के बीच एक बार फिर उन्हें स्पॉट किया गया। उनका लुक हमेशा की तरह खास रहा जिसमें वह मिसेज माही बनकर फैंस के बीच चर्चा में आ गई। आइए देखते हैं आखिर क्यों चर्चा में है उनका यह लुक।

मिसेज माही के स्टाइल पर लोग फ़िदा

जाह्नवी कपूर के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट हाफ स्लीव शॉर्ट बॉडीकॉन को स्टाइल करती हुई दिखी है। इस दौरान वह अपने कर्व्स और टोंड लेग्स को फ्लॉन्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को मैचिंग व्हाइट स्नीकर से कंप्लीट किया लेकिन जिस चीज में लोगों की निगाहें खींच ली वह है उनका कैप। दरअसल नेवी ब्लू कलर के इस डेनिम कैप के ऊपर मिसेज माही लिखा हुआ है जो उनके स्टाइल को अलग टच देने के लिए काफी है।

नो एक्सेसरीज, सटल मेकअप में छा गई जाह्नवी

नो एक्सेसरीज, सटल मेकअप और न्यूड लिपस्टिक में अपने इस व्हाइट लुक को जाह्नवी कंप्लीट करती हुई नजर आई। कहने में दो राय नहीं है कि शॉर्ट ड्रेस को वह जिस तरह खास टच देते हुए स्टाइल कर रही है वह उन्हें फैशनिस्टा साबित करने के लिए काफी है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जाह्नवी पैप्स से हंस कर बात करती है और वह खास अंदाज में अपने फिल्म को भी प्रमोट करती नजर आ रही है।

इन फिल्मों में दिखेंगी जाह्नवी कपूर

वर्कफ्रंट की बात बात करें तो जाह्नवी के पास एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट है। जहां वह राजकुमार राव के साथ ‘मिस्टर और मिसेज माही’ फिल्म में नजर आने वाली है। यह फिल्म 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं जाह्नवी भी जूनियर एनटीआर के साथ ‘देवरा पार्ट 1’ में भी दिखाई देंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ahaan Pandey

मई 31, 2026

Viral Video

मई 31, 2026

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Viral Video

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 9

मई 31, 2026

Ranbir Kapoor

मई 31, 2026