---Advertisement---

दोस्ताना 2 को रोकने पर Janhvi Kapoor ने तोड़ी चुप्पी, क्या Kartik Aryan और Karan Johar का रिश्ता बिगड़ने की वजह रही फीस?

Janhvi Kapoor ने अपने रीसेंट इंटरव्यू में दोस्ताना 2 रुकने पर एक बड़ा खुलासा किया है, चलिए जानते हैं कि क्या Kartik Aryan और Karan Johar का रिश्ता बिगड़ने की वजह फीस थी।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 25, 2024 2:33 अपराह्न | Updated: मई 25, 2024 6:51 अपराह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: इन दिनों बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी अपकमिंग फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माहि के प्रमोशन में जोरों शोरों से लगी हुई हैं। इसी के चलते वह आए दिन इंटरव्यू देते और अपनी मूवी पर बात करती नजर आ रही हैं। यहीं बता दें, हाल में जान्हवी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान करण जौहर (Karan Johar) की प्रोडक्शन में बन रही कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) सटारर दोस्ताना 2 की शूटिंग रोकने पर एक बड़ा खुलासा किया है। चलिए जानते हैं कि, वह क्या है।

दोस्ताना 2 पर Janhvi Kapoor ने तोड़ी चुप्पी

जान्हवी कपूर ने लल्लन टॉप को दिये एक इंटरव्यू में दोस्ताना 2 की शूटिंग रोकने पर चुप्पी तोड़ी और बताया “मैं सच में नहीं जानती कि आखिर क्या हुआ। हमने पहले ही 30-35 दिनों की शूटिंग कर ली थी और मेरे हिसाब से सब कुछ अच्छा चल रहा था। मुझे नहीं पता कि क्या हुआ और फिल्म की शूटिंग को क्यों बंद कर दिया गया”। यहीं आगे बढ़कर एक्ट्रेस ने कहा ” हमने कोविड के आने से पहले ही शूटिंग शुरू कर दी थी लेकिन, फिर इसे डेढ़ साल से ज्यादा के लिए डिले कर दिया गया। उसके बाद, मुझे लगता है कि चीजें बदल गईं, और इसमें शामिल लोगों को लगा कि फिल्म को फिर से शुरू करना सही नहीं होगा।

यहीं जब उनसे जब करण जौहर और कार्तिक आर्यन के बीच हुई अनबन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब में कहा “मुझे नहीं लगता कि, ऐसा कुछ हुआ था क्योंकि काम दोनों के लिए उतना ही जरुरी है। लेकिन अब उनके बीच क्या हुआ क्या नहीं आपको उसके बारे में नहीं पूछना चाहिए।

क्या कार्तिक और करण का रिश्ता बिगड़ने की वजह रही फीस?

साल 2021 में ऐसी खबरें सामने आईं थी कि, कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच फीस को लेकर कोई अनबन हुई थी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर ने दोस्ताना 2 को 2-3 करोड़ की फीस पर साइन किया था। लेकिन, जब उनकी कई हिट फिल्में आईं तो उनका बाजार मूल्य 10 करोड़ से ज्यादा तक का हो गया था। इसी रिपोर्ट के अनुसार जब कार्तिक ने करण जौहर से अपनी फीस बढ़ाने को कहा तो वह उन्हें खासा पसंद नहीं आया।

क्या ऐसे बढ़ी दोनों की अनबन?

इसी के चलते करण ने कार्तिक को उनकी फिल्म मिस्टर ली में एक रोल ऑफर किया लेकिन वह रोल भी उन्हें न देकर बाद में विक्की कौशल को दे दिया गया। कार्तिक की नाराजगी तब बढ़ी जब धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म कार्तिक को न देकर शाहिद कपूर को ऑफर कर दी गई। और इन्हीं सभी चीजों के कारण दोनों के बीच अनबन बढ़ गई और दोस्ताना 2 की शूटिंग कभी शुरू ही नहीं हुई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Shaheen Bhatt

अप्रैल 17, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 17, 2026

Kangana Ranaut

अप्रैल 17, 2026

Dhurandhar The Revenge Box office Collection Day 29

अप्रैल 17, 2026

Avengers Doomsday

अप्रैल 17, 2026