---Advertisement---

Janhvi Kapoor ने सरेआम इस तरह मांगी छोटी बहन से माफी, क्यों खफा हुई खुशी कपूर

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के साथ एक जबरदस्त बॉन्डिंग शेयर करती है। जहां खुशी बॉलीवुड में हाल ही में कदम रखी है वहीं जाह्नवी अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है। वहीं इस सब के बीच खुशी कपूर से जाह्नवी कपूर माफी मांगती हुई नजर आई। उन्होंने सोशल मीडिया ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 14, 2024 11:07 पूर्वाह्न | Updated: फ़रवरी 18, 2024 6:05 अपराह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के साथ एक जबरदस्त बॉन्डिंग शेयर करती है। जहां खुशी बॉलीवुड में हाल ही में कदम रखी है वहीं जाह्नवी अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है। वहीं इस सब के बीच खुशी कपूर से जाह्नवी कपूर माफी मांगती हुई नजर आई। उन्होंने सोशल मीडिया पर पब्लिकली अपनी छोटी बहन से माफी की मांग की। ऐसे में इतना तो तय है की खुशी Janhvi Kapoor से खफा है जिसकी वजह से बड़ी बहन को सोशल मीडिया के जरिए अपने प्यार का इजहार कर उनसे माफी मांगनी पड़ी है। वहीं इस बात पर सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं। आईए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

Janhvi Kapoor ने लुटाया छोटी बहन पर प्यार

दरअसल खुशी ग्रे स्वेटशर्ट में मिरर सेल्फी लेकर एक तस्वीर इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को शेयर की है। उस तस्वीर को जहां लोग काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट में उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं जाह्नवी कपूर ने कुछ ऐसा कहा जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। दरअसल इस फोटो पर कमेंट सेक्शन में जाह्नवी ने लिखा, “आई मिस यू, मुझे माफ कर दो मैंने तुमसे लड़ाई की। आई लव यू।” उन्होंने हार्ट इमोजी लगाया और कहा तुम सबसे बेस्ट हो मेरी लाडो।

Janhvi Kapoor से ये क्या बोल गई खुशी

वहीं जाह्नवी कपूर के लिए अपना प्यार देख खुशी कपूर भी रिएक्ट किए बिना नहीं रह सकी और उन्होंने लिखा, “लव यू मिस यू मुझे भी माफ कर दो हा हा।” इससे इतना तो तय है कि जाह्नवी और खुशी के बीच क्या बॉन्डिंग है। दोनों बहने एक दूसरे से एक क्लोज़ रिलेशनशिप रखती है। हाल ही में खुशी और जाह्नवी को करण जौहर के शो कॉफी विद करण में देखा गया था जहां वे कई कुलसी करते हुए नजर आए थे। श्रीदेवी की मौत के बाद दोनों बहनों ने एक दूसरे को संभाला और वे हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। फैंस के बीच उनकी अपनी एक अलग पहचान है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prahaar Box Office Collection Day 3

अक्टूबर 19, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 4

अक्टूबर 19, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 17

अक्टूबर 19, 2026

Viral Video

अक्टूबर 19, 2026

Disha Patani

अक्टूबर 19, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 3

अक्टूबर 18, 2026