Janhvi Kapoor को साधारण साड़ी में देख आपको मिलेगी विशुद्ध भारतीय संस्कृति की झलक, फैंस ने बुलाया ‘विटेंज ब्यूटी’

Instagram

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर सबसे ज़्यादा एक्टिव रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल ही में फ़िल्म ‘बवाल’ में वरुण धवन के साथ नज़र आईं जान्हवी अपने स्टाइलिश लुक्स के लिए फैन्स के बीच काफ़ी पॉपुलर हैं। अभिनेत्री आए दिन अपने ख़ूबसूरत लोग सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसा ही एक लुक जान्हवी ने सोमवार को शेयर किया है जिसमें वह एक साधारण से सूती साड़ी पहने दिख रही हैं। 

Janhvi Kapoor की इस सूती साड़ी में झलकी भारतीय संस्कृति

Janhvi Kapoor ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नए फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में अभिनेत्री लाल रंग की साधारण सी सूती साड़ी पहने नज़र आ रही हैं। जान्हवी की इन तस्वीरों को देखकर फैन्स मंत्रमुग्ध हो गए हैं। लाल रंग की साड़ी में अभिनेत्री का यह लेटेस्ट लुक लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। 

जान्हवी के फ़ोटोशूट की इन तस्वीरों की बात करें तो तो इसमें लाल रंह की साड़ी पहने अभिनेत्री मासूमियत के साथ बैठी हैं। इस साड़ी के साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज़ पहना है। इन तस्वीरों में अभिनेत्री शांति और सुंदरता का उदाहरण पेश कर रही हैं। अपने इस आउटफ़िट के साथ जान्हवी ने कोई ज्वेलरी नहीं पहनी है और अपने लुक को एकदम सिंपल रखा है। 

जान्हवी के इस सिंपल लुक पर फ़िदा हुए फैंन्स 

Janhvi Kapoor का यह लुक सोशल मीडिया पर फैन्स से ख़ूब वाहवाही बटोर रहा है। एक यूज़र ने जाह्नवी कपूर की तस्वीरों के नीचे कॉमेंट करते हुए लिखा “वस्तुतःअलौकिक अति अद्भुत सुंदर”। दूसरे यूज़र ने लिखा “बहुत सुंदर और प्यारी”। तीसरे यूज़र ने कॉमेंट किया “श्री देवी लग रही हीं”। एक यूज़र ने लिखा ‘विंटेज ब्यूटी’। वहीं एक और यूज़र ने लिखा “तुम्हें पता है तुमने मेरा दिल चुरा लिया”।

आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर अब जल्द ही राजकुमार राव के साथ फ़िल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज़ माही’ में नज़र आएंगी। इस फ़िल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है जो अगले साल 15 मई 2024 को रिलीज़ की जाएगी। इसके अलावा अभिनेत्री साउथ के सुपरस्टार जूनियर NTR के साथ ही एक फ़िल्म में काम करने जा रही हैं। फ़िल्म के टाइटल और इसकी शूटिंग को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version