---Advertisement---

Janhvi Kapoor ने शिमरी आउटफ़िट्स में बिखेरीं क़ातिलाना अदाएं, फैंस बोले ‘आपका ही जलवा चल रहा है’

Janhvi Kapoor बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक है जो अपने ग्लैमरस लुक्स के लिए जानी जाती हैं। वही हाल ही में अभिनेत्री ने एक हाई स्ट्रीट वेस्टर्न वियर ब्रांड के साथ कोलैबोरेशन किया है जिसकी एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 8, 2023 11:43 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर अक्सर बॉलीवुड पार्टियों और रेड कार्पेट इवेंट्स में अपने फैशन सेंस से सबको चौंकाती नज़र आती हैं। वहीं उनके लुक्स फैंस के बीच भी काफी पसंद किये जाते हैं। अभिनेत्री अक्सर अपने ग़ज़ब के लुक्स अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर करती हैं। वहीं इस बार भी जान्हवी ने अपने ग्लैमरस लुक की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वह ग्लैमरस शिमर आउटफ़िट्स में जलवे बिखेरतीं दिख रही हैं। 

हाई स्लिट गाउन से लेकर मिनी ड्रेस तक में जान्हवी ने बिखेरे जलवे 

शुक्रवार को Janhvi Kapoor ने अपने इन ग्लैमरस आउटफ़िट्स का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। यह वीडियो उनके हाई स्ट्रीट वेस्टर्न वियर ब्रांड Kazo के साथ कोलैबोरेशन की है जिसमें वह अलग-अलग शिमरी आउटफ़िट्स में जलवे बिखेरती दिख रही हैं। जान्हवी हाल ही में इस फ़ैशन ब्रांड की एम्बेसेडर बनी हैं। वहीं इस वीडियो में अभिनेत्री कई अलग-अलग लुक्स में नज़र आ रही हैं। इसमें हाई स्लिट गाउन से लेकर मिनी ड्रेस में Janhvi Kapoor का क़ातिलाना अंदाज़ देखने लायक़ है। 

पहली ड्रेस में वह एक न्यूड रंग के हाई स्लिट मैक्सी गाउन में दिख रही हैं। इसके बाद अभिनेत्री एक नीले रंग के सुंदर मैक्सी गाउन में नज़र आ रही हैं जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं अपने तीसरे आउटफ़िट के लिए अभिनेत्री ने एक डार्क ब्लू रंग की मिनी ड्रेस पहनी है जिसमें उनका अंदाज़ देखने लायक़ है। फिर जान्हवी एक काले रंग के को-ऑर्ड सेट में नज़र आती हैं जिसके टॉप में सिल्वर रंग का टैसल वर्क किया हुआ है। जान्हवी के मेकअप की बात करें तो अपने इन लुक्स के साथ उन्होंने हैवी मेकअप रखा है। वहीं उनका विंग आईलाइनर उनके इस पूरे लुक को और ग्लैमरस बना रहा है। इन सबके साथ जान्हवी ने अपने कर्ली बालों को खुला रखा है। 

Janhvi Kapoor का अंदाज़ देख फैंस हुए फ़िदा 

Janhvi Kapoor का ऐसा अंदाज़ देख फैंस भी ख़ुद को उनकी तारीफ़ करने से नहीं रोक पा रहे हैं। एक यूज़र ने जान्हवी की इस वीडियो पर कॉमेंट करते हुए लिखा “सीक्विन से प्यार करने वाली लड़की।” दूसरे यूज़र ने लिखा “उत्कृष्ट व्यक्तित्व।” तीसरे यूज़र ने लिखा “पूरी दुनिया में आपका ही जलवा चल रहा है।” एक और यूज़र ने कमेंट किया “ये खूबसूरती होना असल में गुनाह है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Rakhi Sawant

अप्रैल 15, 2026