---Advertisement---

शिखर पहाड़िया सहित इन चेहरों के साथ क्वालिटी टाइम बिताती दिखी Janhvi Kapoor, वीडियो देख लोग बोले- ‘क्या खिचड़ी पक रही है’

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट किया गया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन इस दौरान न सिर्फ ये कपल बल्कि और भी चेहरे नजर आए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 17, 2024 1:19 अपराह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर फिलहाल अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। शिखर पहाड़िया के साथ वह अपने प्यार का ऐलान पहले ही कर चुकी है। वहीं इस सब के बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें मिस्टर और मिसेस माही एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड और दोस्तों के साथ एंजॉय करती हुई नजर आई। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने मानो तबाही मचा दी है। लोग इसे देखने के बाद हैरान रह गए क्योंकि इसमें न सिर्फ शिखर और जाह्नवी बल्कि कई और नामी चेहरे भी नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं क्या है इस वीडियो में।

वीडियो में दिखे Janhvi Kapoor के अलावा ये चेहरे

विरल भयानी इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो में जाह्नवी बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ क्वालिटी टाइम को एंजॉय कर रही है। लेकिन इस बार वह अकेले नहीं बल्कि ओरी और उनके कुछ दोस्त भी नजर आए। इस वीडियो में आप जाह्नवी शिखर के अलावा ओरी और मानुषी छिल्लर और वीर को साथ में मस्ती करते हुए देख सकते हैं। वे साथ में यात्रा का रहे हैं और इस दौरान उनके बीच की बॉन्डिंग देखने लायक है।

मस्ती करते आए नजर

इस दौरान ये सब एक साथ मस्ती करते हुए नजर आते हैं।जहां जाह्नवी कलरफुल नूडल स्ट्रिप ड्रेस में नजर आ रही है तो मानुषी व्हाइट कलर की ड्रेस में स्टाइलिश दिख रही है। इसके अलावा वे अपने अलग अंदाज से चर्चा में आ गए हैं तो शिखर पहाड़िया व्हाइट टी-शर्ट में काफी कूल नजर आ रहे हैं। ओरी इन लोगों की एक साथ वीडियो बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

वीडियो देख लोग बनाने लगे बात

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “मौज मस्ती।” तो दूसरे ने कहा इनका अलग ही चल रहा है। एक यूजर ने कहा, “ओरी तो हर कहीं दिख जाता है।” तो एक ने कहा वीर और मानुषी नए कपल शहर में हैं। एक यूजर ने लिखा वाह इनका है असली मजा। एक का कहना है ये क्या खिचड़ी पक रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kanpur Viral Video

जून 28, 2026

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026