---Advertisement---

टैलेंटलेस आलिया! क्या नेपो किड होने का फायदा उठा रही Janhvi Kapoor? जानिए कैसे ‘देवरा’ फिल्म साबित होगी ‘अग्निपरीक्षा’

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर की फिल्मों पर रेडिट यूजर्स ने खड़े किए सवाल, लकड़ी की रोबोट बताते हुए कहा टैलेंटलेस आलिया, जानिए क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 21, 2024 12:30 अपराह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) वह नाम जिसे लोग किस कदर पसंद करते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। यह सच है कि लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ जाती है जब वह दिखाई देती हैं। कुछ ही समय में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली है लेकिन जब भी बात जाह्नवी की होती है तो कंट्रोवर्सी उनके पीछे होती है। लोग नेपोटिज्म को लेकर एक्ट्रेस को काफी ट्रोल करते हैं। वहीं इस सब के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक यूजर ने जाह्नवी कपूर को टैलेंट के बिना आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बताया है। उन्हें लेकर कुछ ऐसा कहा जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

क्या Janhvi Kapoor के पिता की वजह से है वो इंडस्ट्री में

जाह्नवी कपूर को लेकर एक रेडिट यूज़र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि “जाह्नवी कपूर अब तक की सबसे ज्यादा विशेषाधिकार प्राप्त करने वाली नेपो है। आलिया को भी अपने करियर की शुरुआत में इतनी ज्यादा महिला केंद्रित किरदार नहीं मिले थे। आलिया की तरह उन्हें इसलिए नहीं बुलाया जा रहा है क्योंकि उन्हें किसी भी टॉप एक्ट्रेस के लिए खतरा नहीं माना जाता है। हर कोई जानता है कि उनकी एक्टिंग में कोई दम नहीं है और जिस दिन उनके पिता उनकी फिल्मों के लिए फाइनेंस करना बंद कर देंगे उन्हें भुला दिया जाएगा।”

इसके साथ ही रेडिट यूज़र ने उन सभी फिल्मों की झलक लोगों को दिखाई है जिसमें जाह्नवी कपूर लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई जिसमें उलझ, मिस्टर और मिसेज माही, तेरी बातों में उलझा जिया, मिली, गुड लक जेरी, रूही, गुंजन सक्सेना, घोस्ट स्टोरी और धड़क का नाम शामिल है। इतना ही नहीं एक और पोस्ट भी चर्चा में है जिसके साथ उनकी फिल्म देवरा भी निशाने पर है।

Janhvi Kapoor को क्यों कहा गया ‘लकड़ी की रोबोट’

दरअसल इस पोस्ट को शेयर करते हुए यूज़र ने लिखा, “उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने के कई मौके मिले हैं। उन्होंने अभी तक एक फिल्म में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। सारा अली खान और अनन्या ने भी प्रदर्शन के मामले में सही मुकाम हासिल किया है लेकिन जाह्नवी ने ऐसा बिल्कुल नहीं किया। उसकी प्रदर्शन आधारित फिल्म में गुंजन, रूही, गुड लक जेरी, मिली और बवाल। वह हर फिल्म में ‘लकड़ी की रोबोट’ थी उसने कोई खास विकास नहीं दिखाया वह किसी भी नेपो किड से ज्यादा विशेषाधिकार प्राप्त है। अगर उसकी साउथ की फिल्म हिट हो जाती है तो वह कहीं नहीं जाएगी वह अगली आलिया है लेकिन बिना टैलेंट के।”

इस फिल्म में दिखेगी Janhvi Kapoor

हालांकि यूज़र्स ने अपनी राय इस बारे में दी है लेकिन इस सबसे परे या सच है कि जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बनी हुई है। वह कई हिट फिल्मों को अपने नाम कर लाइमलाइट में रही है। फिलहाल उनकी फिल्म जूनियर एनटीआर के साथ ‘देवरा’ पर लोगों की नजरे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026