---Advertisement---

प्लास्टिक सर्जरी नहीं ‘देवरा’ एक्ट्रेस Janhvi Kapoor की फिटनेस के पीछे की ये है सच्चाई! वीडियो देख हेटर्स के छूट जाएंगे पसीने

Janhvi Kapoor: वर्कआउट लवर जाह्नवी कपूर के इस वीडियो को देखने के बाद आप दीवाने हो जाएंगे और उनकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। कहने में दो राय नहीं है कि देखने वालों की निगाहें अटक गई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 6, 2024 6:53 अपराह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: ‘उलझ’ फिल्म में नजर आने वाली जाह्नवी कपूर बहुत जल्द जूनियर एनटीआर के साथ ‘देवरा‘ फिल्म में नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनकी खूबसूरती और एक्टिंग के साथ-साथ कई जबरदस्त लुक फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा में है।इतना ही नहीं एक्ट्रेस को काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है और उन पर प्लास्टिक सर्जरी करवाने के आरोप में लगाए जाते हैं। लेकिन इस सबके बीच एक वीडियो से एक्ट्रेस ने इस बात को बता दिया कि वह अपनी फिटनेस को मेंटेन रखने के लिए किस कदर मेहनत करती हैं।

Janhvi Kapoor के फिटनेस वीडियो ने किया लोगों को हैरान

इस वीडियो को शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने कैप्शन और अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया। वह जमकर पसीने बहा रही है और इस दौरान वह फिटनेस को लेकर किस कदर सजग है यह बताने की जरूरत नहीं है। वर्कआउट के समय उन्हें किसी चीज की खबर नहीं है। यह वीडियो इस बात को साबित करने के लिए काफी है कि क्यों वह इतनी फिट है और कैसे वह खुद को मेंटेन रखती है। इस वीडियो को जिसने भी देखा वह उनके फिटनेस पर प्यार लुटाने के लिए मजबूर हो गया। ऐसे में उन लोगों को करारा जवाब मिला है जो जाह्नवी को प्लास्टिक सर्जरी की वजह से ट्रोल करते हैं।

वर्कआउट मिस नहीं करती हैं जाह्नवी

जाह्नवी कपूर अलग-अलग दिन पर वर्कआउट करती हुई नजर आ रही है और इस दौरान हर दिन उनका लुक अलग है। यह इस बात को साबित करने के लिए काफी है वह कभी भी वर्कआउट मिस नहीं करती हैं। इस वीडियो को कुछ ही देर में 50000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और लोग जाह्नवी की फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं। वह फैंस को इंस्पायर करती हुई नजर आई।

इस फिल्म में आएंगी जाह्नवी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर हाल ही में ‘उलझ’ फिल्म में नजर आए हैं जिसमें उनके साथ गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू दिखे थे। वहीं अब उनकी पाइपलाइन में देवरा फिल्म है जिसमें उनके साथ जूनियर एनटीआर नजर आएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026