---Advertisement---

Janhvi Kapoor की फिल्म उलझ का धमाकेदार गाना Shaukan रिलीज़, सुन अपने कदम नहीं रोक पाएंगे आप

Janhvi Kapoor की मोस्टअवेटेड फिल्म उलझ का पहला गाना Shaukan रिलीज़ कर दिया गया है। सॉन्ग ने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 22, 2024 3:29 अपराह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी रीसेंट फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही के बाद जल्द अपनी अपकमिंग फिल्म उलझ में नजर आने वाली हैं। बीते कई दिनों से एक्ट्रेस आए दिन फिल्म का कोई लेटेस्ट पोस्टर तो, कभी फिल्म का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए शेयर कर रही थीं। यहीं अब हाल में एक्ट्रेस ने अनाउंस किया है कि, फिल्म का पहला गाना यानी शौकन रिलीज़ कर दिया गया हो। चलिए गाने और उसके लिरिक्स पर एक नजर डालते हैं।

Janhvi Kapoor की फिल्म उलझ का पहला गाना हुआ रिलीज़

जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म उलझ का पहला गाना और किसी ने नहीं मशहूर सिंगर और फैंस की फेवरेट नेहा कक्कड़ में अपनी शानदार आवाज में गाया है। इसी के साथ बता दें, नेहा के साथ इस गाने में सिंगर ज़ुबिन नौटियाल ने भी अपनी आवाज दी है। एक्ट्रेस का यह गाना काफी ज्यादा अच्छा और एक पार्टी परफेक्ट सॉन्ग है, जिसे आपने एक बार सुन लिया तो आप अपने कदमों को थिरकने से नहीं रोक पाएंगे। बात की जाए गाने में जान्हवी के लुक की तो, बता दें अपने इस गाने में एक्ट्रेस बेहद हसीन शिमरी पर्पल कलर का गाउन पहने इठलाती दिख रही हैं। अपने इस लुक को और भी अट्रेक्टिव बनाने के लिए जान्हवी ने गाउन के साथ कर्ली सॉफ्ट हेयर्स को चुना।

कब रिलीज़ होगी फिल्म

अगर बात की जाए जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म उलझ के रिलीज़ डेट की तो, आपको बता दें फिल्म को 2 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा। इसी के साथ बताते चलें, जान्हवी की इस फिल्म को सुधांशु सरिया द्वारा डायरेक्ट और विनीत जैन द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।

जाह्नवी का वर्क फ्रंट

बात की जाए एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की तो, आपको बता दें उलझ के अलावा जान्हवी अपनी अपकमिंग फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। यही नहीं उन्हें उनकी अपकमिंग फिल्म देवरा में भी देखा जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Yash

अगस्त 31, 2026

Toxic Box Office Collection Day 5

अगस्त 31, 2026

Amaal Mallik

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Nikki Tamboli

अगस्त 30, 2026