Jannat Zubair को आर्टिफिशियल ब्यूटी कहने वालों को लाफ्टर शेफ्स कंटेस्टेंट ने दिया जवाब, किया मजाक उड़ाने वालों का मुंहबंद

Jannat Zubair: 24 वर्षीय एक्ट्रेस ने क्या आर्टिफिशियल सर्जरी की मदद लेकर अपने चेहरे को खूबसूरत बनाया है। आरोपों के बीच दिया जवाब, जानिए पूरी डिटेल्स जो निश्चित तौर पर हेटर्स की बोलती बंद कर देने के लिए काफी है।

Jannat Zubair

Photo Credit- Google Jannat Zubair

Jannat Zubair: बीते दिन अवनीत कौर हेटर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए बोटोक्स और प्लास्टिक सर्जरी को लेकर चुप्पी तोड़ी थी। वहीं इस सबके बीच अब लाफ्टर शेफ्स 3 की कंटेस्टेंट जन्नत जुबैर ने भी बड़ा खुलासा किया है। क्या वाकई उन्होंने अपने चेहरे की सर्जरी करवाई है। खूबसूरती और ग्लैमर को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली इस यंग एक्ट्रेस ने सच्चाई बता कर सभी का मुंह बंद करने में कामयाब रही है। क्या आप जानते हैं इससे पहले भी जन्नत जुबेर हेटर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। इस सबसे परे जानते हैं आखिर एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

सर्जरी के आरोपों पर क्या बोली Jannat Zubair

दरअसल जन्नत जुबैर ने ट्रोलिंग और सर्जरी आरोपों को लेकर बात करते हुए कहा कि इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है। अपने चेहरे के साथ कुछ भी नहीं किया है और वह सब चीज नेचुरल रखने में भरोसा करती है। ऐसे में उन्होंने इतना तो बता दिया कि उन्हें बोटोक्स या प्लास्टिक सर्जरी जैसी चीजों में कोई दिलचस्पी नहीं है और वह चीजों को नेचुरल रखने में भरोसा करती है

क्या जन्नत जुबैर के फैंस ने किया सपोर्ट

प्लास्टिक सर्जरी को लेकर इस बयान की वजह से जन्नत जुबैर के फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा नेचुरल ब्यूटी क्वीन तो एक ने कहा वह बिल्कुल ही नेचुरल लगती है। एक ने कहा सब ऐसे ही बोलते हैं तो एक ने लिखा स्वीट। एक यूजर ने कहा इसने लिप फिलर्स करवाया लेकिन यह बात अलग है कि यह इसे सर्जरी नहीं मानेगी।

विवादों में आई थी जन्नत जुबेर

गौरतलब है कि मार्च 2026 में जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान जुबैर के साथ पनवेल हाईवे पर एक भयावक घटना की खबर सामने आई थी जहां कहा जा रहा था कि कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर उनके साथ बदसलूकी की। पहले पीछा किया और फिर मारपीट करने की खबर सामने आई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल कलर्स टीवी के लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में वह अली गोनी की पार्टनर के तौर पर नजर आ रही है।

 

 

Exit mobile version