---Advertisement---

इस शख्स ने दी PM मोदी और CM योगी को इस्लाम कबूलने की दावत, भड़के Javed Akhtar बोले- ‘बुद्धिहीन जोकर’

Javed Akhtar: धर्म के नाम पर कुछ भी बोलकर चर्चा में आ जाना आजकल जैसे ट्रेंड में है और फिल्हाल इस लिस्ट में तबलीगी जमात के एक मौलाना तौकीर अहमद का नाम शामिल है। जहां एक तरफ ये खबरें आती रहती है कि ब्रेनवाश कर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है वहीं तौकीर अहमद ने ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 7, 2023 3:34 अपराह्न

javed akhtar
Follow Us
---Advertisement---

Javed Akhtar: धर्म के नाम पर कुछ भी बोलकर चर्चा में आ जाना आजकल जैसे ट्रेंड में है और फिल्हाल इस लिस्ट में तबलीगी जमात के एक मौलाना तौकीर अहमद का नाम शामिल है। जहां एक तरफ ये खबरें आती रहती है कि ब्रेनवाश कर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है वहीं तौकीर अहमद ने खुलेआम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस्लाम धर्म कबूलने की दावत दे दी है। जी हां, शायद यह जानकर आपको भी हैरानी होगी लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और ऐसे में जावेद अख्तर चुप नहीं रह पाए। किसी भी मुद्दे पर देबाकी से अपने बयान रखने वाले जावेद अख्तर ने इस वीडियो पर रिएक्ट किया है।

जावेद अख्तर ने लताड़ा

जावेद अख्तर ने ट्विटर पर इस शख्स को जमकर लताड़ा है। जावेद अख्तर ने लिखा, “कौन है यह मंदबुद्धि जोकर यह नामर्द है। इसके परिवार ने अब तक इसे पागलखाने क्यों नहीं भेज दिया। इस कमेंट पर यूजर्स भी तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। निश्चित तौर पर लोगों को यह पसंद नहीं आ रहा है कि कोई इस तरह देश के प्रधानमंत्री के बारे में बात करें। लोग उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।

शख्स ने खुलेआम कहीं ये बात

वहीं वायरल हो रहे वीडियो की बात करें तो यह मौलाना तौकीर अहमद का एक इंटरव्यू है जिसमें वह कह रहे हैं कि “मैं सीएम योगी और मोदी जी को इस्लाम स्वीकार करने के लिए आमंत्रित करना चाहता हूं। वे अगर धर्म परिवर्तन करते हैं तो बहुत सारी चीजें बेहतर हो जाएंगी। भारत में 2014 से अब तक 20 लाख लोग मुस्लिम बन चुके हैं। हमारा लक्ष्य शरिया कानून लागू करना है। इंशाअल्लाह अफगानिस्तान की तरह सरिया आएगा जहां से अमेरिका को भगाया गया था।”

यह इंटरव्यू है चर्चा में

फिलहाल यह इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और लोग इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं। पीएम मोदी और सीएम योगी के लिए इस तरह की बातें करना वाकई काफी हैरान करने वाली बात है लेकिन जावेद अख्तर ने करारा वार किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026

The Vvaan Review

सितम्बर 25, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 25, 2026