---Advertisement---

Jawan: 5 इंटेंस लुक को शेयर कर Shah Rukh Khan ने बढ़ाई लोगों की बेताबी, कहा- ‘ये तीर है अभी ढाल बाकी है’

Jawan: शाहरुख खान ने अपने फैंस की बेताबी बढ़ाते हुए एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने 5 लुक से फैंस को रूबरू करवाया है। कहने में दो राय नहीं है उनका हर लुक काफी में इंटेंसफूल है और इसे देखने के बाद लोगों का दिल धड़काना तो लाजमी है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने कैप्शन में एक मजेदार बात कही है और यह बता दिया कि हर चेहरे के पीछे एक खास उद्देश्य है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 25, 2023 3:11 अपराह्न | Updated: अगस्त 25, 2023 4:32 अपराह्न

jawan
Follow Us
---Advertisement---

Jawan: शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘जवान‘ को लेकर काफी सुर्खियों में है। जल्द यह फिल्म सिनेमाघर में दस्तक देने के लिए तैयार है लेकिन फैंस के बीच इसका क्रेज लगातार बरकरार है। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर जबर्दस्त रिस्पॉन्स सामने आ रहा है। एक तरफ जहां रिलीज से पहले ही फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है वहीं शाहरुख खान भी फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाने का एक मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक बार फिर फैंस को खास ट्रीट देते हुए नजर आए हैं। जी हां, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक क्लिप शेयर कर फैंस को फिल्म से खास झलक दिखाई है। कहने में दो राय नहीं है कि उनके इस लुक को देखने के बाद लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है इस पोस्ट में।

अलग-अलग झलक में किंग खान का चला जादू

दरअसल शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह अपने 5 लुक से फैंस को रूबरू करवा रहे हैं। जहां पहले लुक में उनकी एक आंखें काफी इंटेंस नजर आ रही है तो दूसरे में वह गॉगल्स लगाकर धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में डॉन के किरदार में उनका लुक देखने लायक है एक और लुक की बात करें तो वह मास्क लगाकर काफी डरावने दिख रहे हैं तो अंतिम लुक में वह अपने गंजे अवतार से फैंस को हैरान कर चुके हैं। इन पांचों लुक को देखने के बाद लोगों की बेताबी बढ़नी तो लाजमी थी।

कैपश्न है मजेदार

इस पोस्ट को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, “ये तो शुरुआत है। द मेनी फेस ऑफ जस्टिस। ये तीर है अभी ढाल बाकी है। यह अंत है अभी काल बाकी है। यह पूछता है खुद से कुछ अभी जवाब बाकी है। हर चेहरे के पीछे एक अलग उद्देश्य होता है लेकिन यह तो बस शुरुआत है एस का इंतजार करें।”

जल्द दस्तक देने के लिए ‘जवान’ तैयार

बता दे कि शाहरुख खान की फिल्म जवान सिनेमाघर में 7 सितंबर को दस्तक दे रही है। इस फिल्म में शाहरुख के अपोजिट साउथ एक्ट्रेस नयनतारा नजर आने वाली है। वहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण भी कैमियो रोल में दिखाई देंगी। इस फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं और एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए क्रेज खूब देखा जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026