---Advertisement---

Jawan Box office Collection: ओपनिंग डे पर ही आयी SRK की सुनामी, इतने करोड़ कमाकर ध्वस्त किए सारे रिकॉर्ड

Jawan Box office Collection: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के साथ ही ताबड़तोड़ रिकॉर्ड बना रही है। ओपनिंग डे पर ही फिल्म की कमाई हैरान कर देने वाली रही और इसे उम्मीद से ज्यादा प्यार मिला है। आइए जानते हैं आखिर ओपनिंग डे पर कितनी हुई शाहरुख खान की फिल्म की कमाई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 8, 2023 10:35 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 10, 2023 11:02 पूर्वाह्न

jawan
Follow Us
---Advertisement---

Jawan Box office Collection: शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म ‘जवान‘ बीते दिनों सिनेमाघर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर उम्मीद जताई जा रही थी कि यह हर रिकॉर्ड को तोड़ देगी और ऐसे में मेकर्स ही नहीं फैंस को भी काफी उम्मीदें थी। वहीं अब जब फिल्म सिनेमाघर में रिलीज हो चुकी है तो ओपनिंग डे की कमाई की बात करें तो यह रिकॉर्ड तोड़ रही और हर मामले में भारत की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। ओपनिंग कलेक्शन की बात करें तो ‘जवान’ को उम्मीद से ज्यादा प्यार मिला है और दर्शकों की भीड़ सिनेमाघर में इस बात पर सबूत है कि शाहरुख खान का क्रेज अभी भी बरकरार है। कलेक्शन की बात करें तो इसे जानने के बाद शायद आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर बनी ‘जवान’

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ओपनिंग डे पर शाहरुख खान का खूब जलवा देखने को मिला। अगर इस रिपोर्ट की माने तो पहले दिन जवान में 75 करोड़ की कमाई की है। वहीं हिंदी वर्जन में 63 से 65 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ है। कहना गलत नहीं हुआ कि यह आंकड़े वाकई काफी चौंकाने वाले हैं। ऐसे में शाहरुख खान ‘ग़दर 2’ और अपनी ही फिल्म पठान के रिकॉर्ड को तोड़कर बहुत आगे बढ़ चुके हैं। बॉलीवुड की सबसे बड़ी बड़ी ओपनर फिल्म जवान बन गई है।

‘जवान’ के रिकॉर्ड को तोड़ना वाकई मुश्किल

ओपनिंग डे की कमाई को देखते हुए इतना तो साफ है कि फिल्म कई मायनों में खास है। फिल्म को लेकर क्रेज तो रिलीज से पहले ही खूब देखने को मिला था। इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म पठान ने ओपनिंग डे पर 55 करोड रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं सनी देओल और अमीषा पटेल की हालिया रिलीज फिल्म 41 करोड़ की कमाई की है। अब जवान का जादू देखने के बाद इतना तो साफ जाहिर है कि बॉलीवुड में इस फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ना वाकई बड़ी बात होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026