---Advertisement---

Jawan देखने के बाद फैंस हुए दीवाने, कहीं चढ़ रहा पोस्टर पर दूध तो कोई कर रहा Shah Rukh Khan के लुक को रिक्रिएट, यहां देखें

Jawan: शाहरुख खान की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है और लोग 'जवान' फिल्म को देखने के बाद काफी एक्साइटेड हैं। हर तरफ किंग खान का बोलबाला है और लोग अलग-अलग तरीके से उन पर प्यार लुटा रहे हैं। फिल्हाल कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें फैन अपनी दीवानगी की हद पार करते हुए नजर आ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 7, 2023 2:20 अपराह्न | Updated: सितम्बर 10, 2023 11:05 पूर्वाह्न

SHAH RUKH KHAN
Follow Us
---Advertisement---

Jawan: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान‘ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और जिस तरह उम्मीद जताई जा रही थी फिल्म को उसी तरह रिस्पांस भी मिल रहा है। चारों तरफ शाहरुख खान का क्रेज बरकरार है और फैंस इस फिल्म को देखने के बाद हर हर पार करते हुए नजर आ रहे हैं। किंग खान का खुमार चारों तरफ देखने को मिल रहा है और फैंस के सिर पर जवान का क्रेज बरकरार है। ऐसे में सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिसमें आप देख सकते हैं कि फैन किस कदर शाहरुख खान का जलवा देख मदहोश हो चुके हैं। ऐसे में कई वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं।

बैंडेज लुक में चर्चा में आया फैन

फिल्मी ज्ञान चैनल को दिए इंटरव्यू में एक फैन का अंदाज वाकई काफी अलग है और वह शाहरुख खान की दीवानगी में हर हद पार करते हुए नजर आया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि फैंस किंग खान के पट्टी वाले लुक को रीक्रिएट किया है। वीडियो में वह बताता है कि वह रात से इसी तरह यहां फिल्म को देखने का इंतजार कर रहा है। आप देख सकते हैं कि फैन अपने चेहरे पर वाइट बैंडेज को लगाकर नजर आ रहा है। वीडियो में वह कहता है कि किंग खान ने दिवाली का बोनस गिफ्ट दे दिया है और उनकी तरह कोई नहीं है। फैन का कहना है कि शाहरुख खान इस फिल्म पठान से आगे निकल जाएंगे और यह ओपनिंग पर 150 करोड़ कमाएगी।

शाहरुख पर प्यार लुटा रहे लोग

वहीं फिल्म देखने के बाद लोग अलग-अलग तरीके से अपना प्यार शाहरुख खान पर लुटा रहे हैं। हैदराबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें आप देख सकते हैं कि शाहरुख खान के पोस्टर पर फैन दूध चढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में किंग खान लोगों के बीच किस कदर अपना जलवा दिखा रहे हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। फिल्म रिलीज के बाद ही सोशल मीडिया पर लगातार जवान ट्रेंड में है और लोग इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही कि फिल्म 70 से 80 करोड़ की कमाई ओपनिंग डे पर कर सकती है और शाहरुख खान और नयनतारा की यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026