---Advertisement---

Jawan: इंटेंस फायर लुक में नयनतारा को देख फैंस हुए बेताब, शाहरुख बोले- ‘तूफान से पहले की गड़गड़ाहट’

Jawan: शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म ‘जवान’ को लेकर लगातार बज बरकरार है। जबसे फिल्म का प्रीव्यू वीडियो शेयर किया गया इसे देख फिल्म के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वही अब एक बार फिर यह फिल्म चर्चा में है और वजह काफी अलग है। दरअसल सोशल मीडिया पर शाहरुख खान ने ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 17, 2023 4:47 अपराह्न

JAWAN
Follow Us
---Advertisement---

Jawan: शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म ‘जवान’ को लेकर लगातार बज बरकरार है। जबसे फिल्म का प्रीव्यू वीडियो शेयर किया गया इसे देख फिल्म के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वही अब एक बार फिर यह फिल्म चर्चा में है और वजह काफी अलग है। दरअसल सोशल मीडिया पर शाहरुख खान ने फिल्म से नया पोस्टर जारी कर कुछ ऐसा दिखाया जिसके बाद फैंस का बेकरार होना तो लाजमी है। इस बार शाहरुख खान अपने लुक से नहीं बल्कि नयनतारा के लुक से लोगों को इंप्रेस करते हुए नजर आए। जी हां इस पोस्टर को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

शाहरुख ने नयनतारा को किया इंट्रोड्यूस

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर जवान का पोस्टर शेयर किया है जिसमें नयनतारा हाथों में बंदूक लेकर तहलका मचाती हुई नजर आ रही है। साउथ एक्ट्रेस का एक्शन अवतार देख फैंस कायल हो गए हैं और यही वजह है कि इस पोस्टर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं शाहरुख की फिल्म को लेकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा, “वह तूफान से पहले आने वाली गड़गड़ाहट है। नयनतारा जान प्रीव्यू आउट। जवान वर्ल्ड वाइड 7 सितंबर 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होने के लिए तैयार है।”

मल्टीस्टारर फिल्म के लिए लोग हैं एक्साइटेड

बता दें कि इटली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जवान’ को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आएंगे। वहीं टीजर में उनका फुल ऑन एक्शन अवतार और गंजे लुक ने लोगों का ध्यान खींचा है। इस फिल्म में वह नयनतारा के ऑपोजिट नजर आएंगे। वहीं खास बात यह है कि ‘जवान’ में दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली है। इसके अलावा सान्या मल्होत्रा प्रियामणि विजय सेतुपति और रिद्धि डोगरा भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026