---Advertisement---

‘Jawan’ के इस डायलॉग पर भड़की करणी सेना, Shah Rukh Khan का अकबर जैसा हाल करने की दी धमकी

Jawan का उत्साह जिस तरह लोगों में दिख रहा है शायद ही किसी और फ़िल्म के लिए देखने को मिला होगा। मगर इस बीच फ़िल्म के एक डायलॉग पर करणी सेना ने आपत्ति जताते हुए मेकर्स से इसे हटाने की मांग की है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 4, 2023 4:07 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Jawan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान के फ़ैन्स उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। इस बार भी किंग खान की आने वाली फ़िल्म ‘जवान’ को लेकर फैंस में ग़ज़ब का उत्साह देखने को मिल रहा है। मगर इस बढ़ते क्रेज़ के बीच अब फ़िल्म विवादों में फंस गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख़ खान की इस फ़िल्म के एक डायलॉग पर करणी सेना ने आपत्ति जताते हुए मामला दर्ज कराया है। 

‘Jawan’ के किस डायलॉग पर भड़की करणी सेना?

दरअसल यह पूरा विवाद Jawan के एक डॉयलॉग “एक राजा था, जो एक के बाद एक जंग हारता गया। वो जंगल में भूखा प्यासा घूम रहा था, बहुत ग़ुस्से में था” पर शुरु हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस डायलॉग पर करणी सेना ने नाराज़गी जताई है। उनका कहना है कि यह डॉयलॉग महाराणा प्रताप के संदर्भ में है जो उनके लिए अपमानजनक है। इसके साथ ही उन्होंने इस डायलॉग को फ़िल्म से हटाने की मांग करते हुए मामला दर्ज भी कराया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ करणी सेना की तरफ़ से Jawan के मेकर्स को चेतावनी भी दी गई है जिसमें उन्होंने कहा है कि महाराणा प्रताप का ऐसा अपमान करना मेकर्स के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। इसके साथ ही उन्होंने Shah Rukh Khan पर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए उन्हें धमका दी है। उन्होंने कहा है कि “अगर फ़िल्म से डायलॉग नहीं हटाया गया तो महाराणा प्रताप ने जो अकबर के साथ किया था हम उसे दोहराना नहीं चाहते, इसीलिए इस डायलॉग को जल्द से जल्द फ़िल्म से हटाना बेहतर है”। 

लोगों में बढ़ रहे है Shah Rukh Khan की ‘Jawan’ का क्रेज़

आपको बता दें कि इससे पहले भी करणी सेना बॉलीवुड की कई फ़िल्मों पर नाराज़गी ज़ाहिर कर चुकी है जिसमें दीपिका पादुकोण की ‘पद्मावत’ और अक्षय कुमार की फ़िल्म ‘पृथ्वीराज’ शामिल है। दूसरी तरफ़ Shah Rukh Khan की फ़िल्म Jawan का क्रेज़ लोगों में हर बीतते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। फ़िल्म, जो 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, रिलीज़ से पहले ही अपनी एडवांस बुकिंग में कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। वहीं कुछ दिनों पहले रिलीज़ हुए Jawan के ट्रेलर ने भी लोगों के उत्साह को और बढ़ा दिया है। अब देखना यह है कि क्या मेकर्स करणी सेना की मांग के आगे झुककर फ़िल्म से इस डायलॉग को हटाएंगे या नहीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

मई 25, 2026

Karuppu Box Office Collection Day 10

मई 25, 2026

Ghis Ghis Ghis Song

मई 25, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 3 

मई 25, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4

मई 25, 2026

Karan Johar

मई 25, 2026