---Advertisement---

Jawan Song: समंदर किनारे नयनतारा के संग डांस करते दिखे शाहरुख खान ‘Jawan’ के दूसरे गाने का क्लिप हुआ लीक

Jawan Song: 4 साल बाद पठान से बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाले शाहरुख खान मौजूदा समय में अपनी नई फिल्म ‘जवान’ को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। पठान फिल्म की शानदार हिट के बाद फैंस अब जवान को लेकर भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में आपको बता दे ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 5, 2023 11:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Jawan Song: 4 साल बाद पठान से बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाले शाहरुख खान मौजूदा समय में अपनी नई फिल्म ‘जवान’ को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। पठान फिल्म की शानदार हिट के बाद फैंस अब जवान को लेकर भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में आपको बता दे कि, शाहरुख खान की नई फिल्म ‘जवान’ के ट्रेलर को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।‌ फिल्म का पहला गाना ‘जिंदाबाद हो’ सोशल मीडिया पर छाया हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में आपको बता दे कि, जवान फिल्म का दूसरे गाने का एक वीडियो क्लिप भी लीक हो गया है जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

बीच समंदर में रोमांस करते आए नजर शाहरुख खान और नयनतारा

सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ के दूसरे गाने ‘दिल तेरे संग जोड़ियां’ का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। इस वीडियो क्लिप में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान नयनतारा के साथ नजर आ रहे हैं। ‌ इस क्लिप में नयनतारा और शाहरुख खान बीच समंदर में फैरी पर रोमांस कर रहे हैं। नयनतारा और शाहरुख खान का ये रोमांस उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि, फिल्म जवान का दूसरा गाना ‘दिल तेरे संग जोड़ियां’ इस महीने रिलीज हो सकता है।

इस दिन बड़े परदे पर रिलीज होगी फिल्म

‘जवान’ फिल्म का अपकमिंग सॉन्ग ‘दिल तेरे संग जोड़ियां’ को अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने गाया है। वही फराह खान ने इस गाने को कोरियोग्राफ किया है। ऐसे में शाहरुख खान और नयनतारा की इस केमिस्ट्री को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। ऐसा बताया जा रहा है कि, इस गाने में नयनतारा संग शाहरुख खान का लुक काफी ज्यादा अट्रैक्टिव होगा। वहीं अगर इस फिल्म की बात करें तो, शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ बड़े पर्दे पर 7 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में नयनतारा और शाहरुख खान के साथ वियज सेतुपति, रिद्धी डोगरा और सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toxic

जुलाई 1, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 1, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 5

जुलाई 1, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 12

जुलाई 1, 2026

Gaurav Khanna Akansha Chamola Divorce

जुलाई 1, 2026

Sunita Ahuja

जुलाई 1, 2026