---Advertisement---

Jawan: एक और ब्लॉकबस्टर देने से पहले इस प्रसिद्ध मंदिर में पहुंचे SRK, साथ में ऐसे परिधानों में दिखीं लाडली सुहाना और नयनतारा

Jawan: शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान और को स्टार नयनतारा के साथ तिरुपति के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तीनों स्टार्स व्हाइट ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। वीडियो में शाहरुख अपने फैंस से खास अंदाज में मिलते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 5, 2023 11:23 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 5, 2023 12:08 अपराह्न

jawan
Follow Us
---Advertisement---

Jawan: शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जवान‘ को लेकर काफी चर्चा में है। वहीं फिल्म रिलीज को सिर्फ दो दिन रह रहे हैं और ऐसे में किंग खान इसे प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। वहीं अब उनकी तस्वीर और वीडियो काफी चर्चा में है जिसमें वह तिरुपति के श्री वेंकटेस्वर स्वामी के दर्शन करते नजर आए। खास बात यह है कि इस दौरान जवान एक्ट्रेस नयनतारा और शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी मौजूद थी।

ट्रेडिशनल लुक में मंदिर दर्शन को पहुंचे स्टार्स

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और शाहरुख खान अपनी बेटी और को स्टार के साथ सुबह-सुबह श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शाहरुख व्हाइट कुर्ता पजामा में नजर आ रहे हैं तो सुहाना खान भी व्हाइट सूट सलवार में काफी सिंपल नजर आई। वहीं नयनतारा का भी व्हाइट ट्रेडिशनल लुक काबिले तारीफ है। तीनों के वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जवान फैंस के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं है। शाहरुख खान का मंदिर दर्शन का यह वीडियो इस बात का सबूत है कि वह अपनी एक और ब्लॉकबस्टर देने के लिए किस कदर तैयार है।वीडियो में पूजा ददलानी यानी शाहरुख खान की मैनेजर भी नजर आ रही है।

फिल्म को लेकर लोगों को है काफी उम्मीदें

बता दे कि एटली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघर में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ रही है। वहीं साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति विलेन का किरदार निभाते हुए दिखेंगे। स्पेशल अपीयरेंस के तौर पर दीपिका पादुकोण भी दिखाई देंगी। इसके अलावा फिल्म में कई स्टार कास्ट हैं जिसमें रिद्धि डोगरा और सान्या मल्होत्रा का नाम शामिल है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म ओपनिंग डे से ही जबरदस्त कलेक्शन करने में कामयाब होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Badshah

अप्रैल 3, 2026

Kapil Sharma

अप्रैल 3, 2026

Raghav Chadha

अप्रैल 3, 2026

Prince Narula

अप्रैल 3, 2026

Rakasa Movie Review

अप्रैल 3, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 15

अप्रैल 3, 2026