---Advertisement---

Jawan: फ़िल्म की सफलता के बीच लोगों के इस तरह मिलने आए Shah Rukh Khan, मन्नत से वायरल हुआ यह वीडियो

Jawan में Shah Rukh Khan के अभिनय की फैंस बहुत तारीफ़ कर रहे हैं। इसी बीच अभिनेता को हाल ही में अपने घर मन्नत की छत पर देखा गया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें शाहरुख़ अपने दोनों बच्चों के साथ छत पर खड़े दिख रहे हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 15, 2023 1:29 अपराह्न

Getty Images
Follow Us
---Advertisement---

Jawan: 7 सितंबर को रिलीज़ हुई शाहरुख़ खान स्टारर ‘जवान’ दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। फ़िल्म की रिलीज़ के बाद से सिनेमाघरों में इसकी ज़बरदस्त धूम मची है। हर तरफ़ बस ‘जवान’ का ही शोर सुनाई दे रहा है। वहीं फ़िल्म की सफलता से इसके मेकर्स से लेकर एक्टर्स तक सभी खुश हैं। इसी बीच फ़िल्म के हीरो और बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ खान हाल ही में अपने परिवार के साथ फ़िल्म ‘जवान’ की सफलता का जश्न मनाते नज़र आए हैं। 

Shah Rukh Khan ने इस तरह परिवार के साथ मनाया फ़िल्म ‘Jawan’ का जश्न 

अभी कुछ समय पहले Shah Rukh Khan के कुछ फैंस उनके घर ‘मन्नत’ के बाहर जमा हुए थे जहां उन्होंने अभिनेता की हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘Jawan’ के गाने पर खूबसूरत डांस परफ़ॉर्मेंस दी थी। वहीं अभिनेता के कई फैंस ऐसे भी हैं जो दिन-रात उनके घर के बाहर उनकी एक झलक पाने के लिए उनका इंतज़ार करते हैं। इसी बीच हाल ही में लोगों को शाहरुख़ की एक झलक देखने को मिली है। मगर इस बार वह अकेले नहीं थे उनके साथ उनके दोनों बच्चे सुहाना और आर्यन भी मौजूद थे। 

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब तेज़ी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो Shah Rukh Khan के घर ‘मन्नत’ का है। वायरल वीडियो में शाहरुख़ अपने घर की छत पर अपने बच्चों के साथ खड़े नज़र आ रहे हैं। यह वीडियो वैसे तो बहुत दूर से लिया गया है मगर इसमें शाहरुख़ और आर्यन को साफ़ देखा जा सकता है। वहीं यह कहना मुश्किल है कि दोनों के साथ छत पर खड़ा तीसरा व्यक्ति उनकी पत्नी गौरी खान है या फिर उनकी बेटी सुहाना खान। 

बॉक्स ऑफिस पर 8वें दिन भी रही ‘Jawan’ की धूम 

आपको बता दें कि फ़िल्म ‘Jawan’ को लेकर फैंस के बीच कितना क्रेज़ है यह तो इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखकर ही पता चल रहा है। अपने ओपनिंग डे पर इतिहास रचने वाली Shah Rukh Khan स्टारर इस फ़िल्म ने रिलीज़ के 8वें दिन पर 18 करोड़ की शानदार कमाई की है। इसके साथ ही भारत में फ़िल्म का कुल कलेक्शन 386.28 करोड़ पहुंच गया है। वहीं दुनियाभर में फ़िल्म के कलेक्शन की बात करें तो यह 660 करोड़ के पार पहुंच चुका है और अब जल्द ही 700 करोड़ तक पहुँचने वाला है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमाराYouTube Channel ‘DNP INDIA’को अभी subscribe करें। आप हमेंFACEBOOKINSTAGRAMऔरTWITTERपर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026