---Advertisement---

Shah Rukh Khan की Jawan के एक्शन थ्रिलर बनाने में इन 6 डाइरेक्टर ने लगा दी जी जान, क्या फैंस का जीत पाएंगे दिल

Jawan: एटली निर्देशित 'जवान' फिल्म में एक्शन को और भी जबरदस्त बनाने के लिए 6 बड़े डायरेक्टर्स में जी जान लगा दी है। शाहरुख खान की इस फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं और ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा पाती है। फिल्म में एक्शन सीन्स के लिए मेकर्स काफी मेहनत कर चुके हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 22, 2023 3:50 अपराह्न

jawan
Follow Us
---Advertisement---

Jawan: पिछले कुछ समय से शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान‘ काफी सुर्खियों में है और इस अपकमिंग फिल्म को लेकर फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बड़े पर्दे पर शाहरुख खान एक बार फिर दमदार एक्शन करते हुए नजर आएंगे लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म को करने के लिए शाहरुख खान काफी मेहनत कर चुके हैं। इतना ही नहीं मेकर्स भी फिल्म के लिए काफी पसीना बहा चुके हैं और एक्शन को और भी दमदार बनाने के लिए दुनिया भर के 6 सबसे बड़े एक्शन डायरेक्टर ने साथ दिया है। एक्शन सींस को काफी बारीकी से ध्यान में रखकर किया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कौन से 6 एक्शन डायरेक्टर ने इस फिल्म को जानदार बनाने में अपनी जान लगा दी है।

क्या ये डायरेक्टर एटली की फिल्म में दिखा पाएंगे कमाल

जवान से जुड़े हुए एक करीबी सूत्र की माने तो फिल्म में एक्शन सींस को लेकर काफी मेहनत की गई है। शाहरुख खान की फिल्म में कोई भी गलती ना हो इसके लिए मेकर्स काफी पसीने बहा चुके हैं। इसके लिए उन्होंने एक्शन को और भी दमदार बनाने के लिए 6 मशहूर एक्शन डायरेक्टर का साथ लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक यानिक बेन, स्पाइरो रजाटोस, क्रेग मैक्रे, सुनील रोड्रिग्स, अनल अरासु और केचा खम्फकडी हैं जो शाहरुख खान की फिल्म को जबरदस्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

अपने क्षेत्र में मजे हुए निर्देशक हैं ये चेहरे

अगर स्पाइरो की बात करें तो वह ‘द फ़ास्ट एंड फ्यूरियस’ और कैप्टन अमेरिका जैसी कई हॉलीवुड फिल्मों में अपने काम से काफी महारत हासिल कर चुके हैं। उन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है और वह एक्शन सींस को करवाने के लिए जाने जाते हैं। वही अगर हम क्रेग की बात करें तो उनका नाम लेते ही ‘एवेंजर्स एज ऑफ अल्ट्रॉन’ का नाम सामने आता है जिसमें उन्होंने अपने टैलेंट को बखूबी प्रदर्शित किया है।

अगर जवान फिल्म की बात करें तो कहा जा रहा है कि केचा ने इस फिल्म में काफी साथ दिया है बाहुबली 2, बागी 2 जैसी फिल्मों में बेहतरीन डायरेक्शन करने वाले इस डायरेक्टर ने जवान फिल्म को एक्शन सीक्वेंस बनाने के लिए खूब मेहनत की है। वहीं सुनील के निर्देशन से यकीन है इस फिल्म को लोग और भी पसंद करेंगे, यानिक बेन अपनी हॉलीवुड से लेकर तेलुगु और बॉलीवुड फिल्मों में एक्शन सीक्वेंस को लेकर जाने जाते हैं और एक्शन में उनका वाकई कोई जवाब नहीं है। वही फिल्म को खास बनाने के लिए अनल भी जी जान लगा चुके हैं।

इस दिन रिलीज हो रही है जवान

एटली निर्देशित इस फिल्म को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघर में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा और दीपिका पादुकोण कैमियो रोल में नजर आने वाली है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि दुनिया भर के 6 डायरेक्टर ने मिलकर इस फिल्म की कहानी को किस तरह एक्शन के साथ जबरदस्त बनाया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026