---Advertisement---

Jaya Bachchan ने बिना बताए फोटो लेने वालों को कहा ‘चूहा’, मीडिया संग बिगड़े रिश्ते पर निकाली भड़ास

Jaya Bachchan: जया बच्चन पैपराजी को लेकर अक्सर बेबाक दिखाने में कभी भी पीछे नहीं रहती है। वहीं इस सबके बीच अपनी रिलेशनशिप मीडिया के साथ जीरो बताती हुई वह कहती है कि ये चूहा है जो कहीं भी घुस जाते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 30, 2025 3:50 अपराह्न

Jaya Bachchan
Follow Us
---Advertisement---

Jaya Bachchan: जया बच्चन जब भी मीडिया में कैमरे के सामने नजर आती है तो वह क्या हंगामा करती है इस पर सबकी नज़रें होती है। वही इस सब के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां वह खुद पैप्स के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात करती हुई नजर आती है। यह वीडियो वाकई काफी मजेदार है जहां एक बार फिर अपनी हाजिरजवाबी से जया बच्चन सुर्खियां बटोर रही है। उन्होंने पैपराजी को चूहा कहते हुए उनके साथ अपने रिश्ते को जीरो बताया है। जी हां, जया बच्चन एक बार फिर बेबाकी को लेकर खूब सुर्खियों में है।

Jaya Bachchan ने क्यों खुद को कहा मीडिया का प्रोडक्ट

दरअसल इस वीडियो में वी द वूमेन इवेंट में जया बच्चन कहती हैं कि मैं मीडिया का प्रोडक्ट हूं लेकिन मेरा पैपराजी के साथ रिलेशनशिप जीरो है। ये लोग कौन है क्या यह देश के लोगों को रिप्रेजेंट कर सकते हैं। आप उन्हें मीडिया कहते हैं। मैं मीडिया से आती हूं मेरे पिता जर्नलिस्ट थे। मेरा उनके लिए सम्मान है लेकिन जो बाहर टाइट गंदे गंदे पैंट पहन के हाथ में मोबाइल लेकर कुछ भी करते हैं। फोटो लेते हैं कहां से आते हैं ये लोग किसने इन्हें हक दिया।

पैपराजी को जया बच्चन ने क्यों कहा चूहा

जया बच्चन यह भी कहती है कि लोग मुझे कहते हैं कि मैं सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा नफरत झेलती हूं और ऐसे में एक्ट्रेस का जवाब जो होता है वह वाकई शॉकिंग होता है। वह कहती है कि “मुझे फर्क नहीं पड़ता आप मुझे नफरत करते हैं यह आपका ओपिनियन है। मेरा ओपिनियन है कि मैं आपसे और भी ज्यादा नफरत करती हूं क्योंकि आपको लगता है कि आप एक चूहा बनकर किसी के भी घर में घुस सकते हैं। एक मोबाइल लेकर।” मीडिया को लेकर जया बच्चन ने जो कहा हुआ सोशल मीडिया पर चर्चा में है और कुछ लोग उनके सपोर्ट में भी खड़े हैं।

गौरतलब है कि अक्सर पैपराजी के साथ जया बच्चन बहस को लेकर वह चर्चा में होती है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 14, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 14, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 14, 2026

Aneet Padda

अक्टूबर 14, 2026